Live
RCB vs DC Final Live: डब्ल्यूपीएल का समापन समारोह जारी, मलाइका-तलविंदर कर रहे परफॉर्म; आरसीबी ने जीता टॉस
{"_id":"6984837ce3fd7cd6100e08a8","slug":"rcb-vs-dc-live-cricket-score-royal-challengers-bengaluru-vs-delhi-capitals-wpl-2026-final-match-updates-2026-02-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs DC Final Live: डब्ल्यूपीएल का समापन समारोह जारी, मलाइका-तलविंदर कर रहे परफॉर्म; आरसीबी ने जीता टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
WPL Final 2026 Live Cricket Score, RCB vs DC Women Final 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ जहां आरसीबी दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर उतरी है, वहीं दिल्ली पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
दिल्ली बनाम आरसीबी
- फोटो : WPL-X
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:03 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC Final Live: डब्ल्यूपीएल का समापन समारोह जारी
डब्ल्यूपीएल का समापन समारोह जारी है। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और मशहूर सिंगर तलविंदर परफॉर्म कर रहे हैं।Glitz, Glamour and Energy ✨
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Malaika Arora enthralls the crowd in Vadodara ahead of the #TATAWPL 2026 Grand Finale! 🤩#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/Qe25yUxBpx
06:54 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।दिल्ली: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
06:51 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC Final Live: फाइनल में आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
फाइनल में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।06:18 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC WPL Final Live: आरसीबी की नजर दूसरे खिताब पर
पूर्व चैंपियन आरसीबी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की अपनी क्षमता भी साबित की है। इसी जुझारूपन की बदौलत उसने लगातार पांच जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए इतिहास रचा। वह डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस सत्र में आरसीबी की किसी न किसी खिलाड़ी ने जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती बन गई है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी।पिछले दो मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करके अच्छी लय के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। मंधाना की टीम की खासियत एक संतुलित और महत्वपूर्ण क्षणों में शानदार प्रदर्शन करना है। वह उम्मीद कर रही होंगी कि कुछ और खिलाड़ी इस खिताबी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती को ध्वस्त करने में योगदान देंगे। श्रेयंका पाटिल टीम को स्पिन विभाग में मजबूती प्रदान करती हैं, जिसका प्रमाण गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए थे।
05:20 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC WPL Final Live: पहले खिताब के लिए बेताब दिल्ली
लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा जताया है, जिसमें तेज गेंदबाज चिनेल हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। नंदनी ने इस सत्र में अभी तक 16 विकेट लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप भी लय में आने लगी है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में लिजेल ली ने उपयोगी योगदान दिया। शेफाली वर्मा ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शीर्ष क्रम की भरोसेमंद बल्लेबाज एल. वोलवार्ड्ट ने पूरे सत्र में टीम को वह स्थिरता प्रदान की है।
05:19 PM, 05-Feb-2026
RCB vs DC WPL Final Live: आज होगा डब्ल्यूपीएल का फाइनल
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच फाइनल के साथ गुरुवार को थम जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल का ताज सजेगा। जहां आरसीबी की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी, वहीं दिल्ली पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 05-Feb-2026
