सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team head coach Gautam Gambhir batting coach Sitanshu Kotak visits Siddhivinayak Temple Mumbai

T20 WC 2026: विश्वकप से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुख्य कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच कोटक भी आए नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 

Indian team head coach Gautam Gambhir batting coach Sitanshu Kotak visits Siddhivinayak Temple Mumbai
गौतम गंभीर-सितांशु कोटक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। सात फरवरी से वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 
Trending Videos

Indian team head coach Gautam Gambhir batting coach Sitanshu Kotak visits Siddhivinayak Temple Mumbai
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : Twitter
कुल 55 मैच खेले जाएंगे
टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होगी, जिसका फाइनल आठ मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी और टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया। बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian team head coach Gautam Gambhir batting coach Sitanshu Kotak visits Siddhivinayak Temple Mumbai
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई हाईवोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। उस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना था, लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया। ऐसे में फैंस के लिए मजा थोड़ा किरकिरा जरूर होगा, लेकिन नुकसान पाकिस्तान का ही है। अगर उसे ग्रुप-ए में अन्य टीमों के खिलाफ हार मिली तो उसके लिए सुपर-8 का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed