सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Sensation as middle aged man body is found death suspected to be due to a fall while intoxicated in Raigarh

रायगढ़: अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी, नशे में गिरने से मौत की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की नाली में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Sensation as middle aged man body is found death suspected to be due to a fall while intoxicated in Raigarh
नाली में अधेड़ की लाश मिली
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की नाली में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


घटना का विवरण और प्रारंभिक जांच शहर के गौशाला पारा के पास स्थित महिला समृद्धि बाजार के पास एक नाले में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान अविनाश शर्मा (40 वर्ष), निवासी सरिया के रूप में हुई है। वह काफी समय से मंगलम मैरिज हॉल में गाड़ी चलाने का काम करता था। आज सुबह नाली में लाश मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरने से मौत की आशंका प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को समृद्धि बाजार की छत पर मृतक के कपड़े और चप्पल मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बीती रात अविनाश शराब के नशे में छत पर बैठा रहा होगा और संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अविनाश मूल रूप से सरिया का रहने वाला था और चांदमारी में रहते हुए मंगलम विवाह घर के मालिक की गाड़ी चलाता था। मृतक गरीब परिवार से था और उसके तीन बेटियां व दो बेटे हैं। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed