{"_id":"6985bf0d324a541167055844","slug":"india-cricketer-rinku-singh-facebook-id-hacked-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर्स के निशाने पर रिंकू सिंह: फेसबुक आईडी हैक, अचानक बिगड़ी पिता खान चंद की तबीयत, इलाज के लिए नोएडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकर्स के निशाने पर रिंकू सिंह: फेसबुक आईडी हैक, अचानक बिगड़ी पिता खान चंद की तबीयत, इलाज के लिए नोएडा रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
साइबर हैकरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली है। साथ में 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हैकर हड़प रहे हैं।
माता- पिता के साथ रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैदान पर छक्कों की बारिश करने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों एक अलग ही 'पिच' पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अलीगढ़ के इस चहेते खिलाड़ी की फेसबुक आईडी को कुछ असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे शहर में सनसनी मच गई। हैकर्स ने आईडी का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशंसक और परिवार दोनों गहरे तनाव में हैं।
Trending Videos
एसपी साइबर क्राइम अमृत जैन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस को बताया कि फेसबुक आईडी को एक अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। उस आईडी के मोनेटाईजेशन का पैसा भी उसी ने डायवर्ट किया। मामले की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने साइबर थाना पर मुकदमा दर्ज किया। मेटा और फेसबुक से डेटा रिकार्डस की मांग कर ली गयी है। अपराधी की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। पहचान के तुरन्त बाद ही इस अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान के बाहर 'गुगली' का शिकार
रिंकू सिंह की सोशल मीडिया पहचान पर हुए इस हमले के बाद उनके भाई ने तुरंत एक्शन लिया। रिंकू के भाई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन 'डिजिटल हमलावरों' की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने इस स्टार खिलाड़ी की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाने की कोशिश की है।
सुरक्षा के कड़े पहरे में परिवार
इस घटना के बाद रिंकू सिंह के ओजोन सिटी स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। जहां एक ओर पुलिस हैकर्स का सुराग लगा रही है, वहीं दूसरी ओर रिंकू के घर में चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़ें... Cyber Crime: क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक, रिपोर्ट दर्ज, मोनेटाइज आईडी से आने वाली रकम हड़प रहा हैकर
पिता की बिगड़ी तबीयत
इस पूरे घटनाक्रम और मानसिक तनाव के बीच रिंकू सिंह के पिता, खान चंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें नोएडा के एक अस्पताल लेकर रवाना हुए हैं। पुलिस का कहना है मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और आईडी को रिकवर करने की कोशिश जारी है।
