02:13 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: 100+ रन की साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव 41 गेंद में 71 रन और म्हात्रे 38 गेंद में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। वह नौ रन बना सके।
02:08 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 100 रन के पार
भारत ने 14 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 57 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
01:56 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फाइनल में भी चला है। उन्होंने केवल 32 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में छह पारियों में तीसरा 50+ का स्कोर रहा। इस दौरान उन्होंने केवल 15 डॉट गेंदें खेली हैं। अब तक वह छह चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ कप्तान आयुष म्हात्रे भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 27 गेंद में 32 रन और वैभव 34 गेंद में 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 12 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम आठ से ज्यादा के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।
01:49 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव-म्हात्रे की तूफानी बल्लेबाजी
10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष म्हात्रे 20 गेंद में 26 रन और वैभव सूर्यवंशी 29 गेंद में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को पहला झटका 20 के स्कोर पर एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा था। अब वैभव और म्हात्रे ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है।
01:38 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: आठ ओवर का खेल हुआ
आठ ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल आयुष म्हात्रे 14 गेंद में 18 रन और वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा। वह नौ रन बना सके। उन्हें एलेक्स ग्रीन ने आउट किया।
01:20 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत को चौथे ओवर में ही झटका
भारत को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्हें एलेक्स ग्रीन ने बेन मायेस के हाथों कैच कराया। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के साथ कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर हैं।
01:02 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: फाइनल मैच शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
12:36 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
12:34 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। म्हात्रे ने कहा कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है और वह फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में वह पहले बल्लेबाजी कर दबाव बनाना चाहेंगे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है।
12:01 PM, 06-Feb-2026
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत का शानदार रिकॉर्ड
अंडर-19 वनडे विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 1988 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, इंग्लैंड ने पिछली बार 1998 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। भारत ने साल 2022 में भी इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। एक बार फिर टीम इंडिया से वही उम्मीद है। भारतीय टीम लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची है और कुल मिलाकर अपना 10वां फाइनल खेल रही है।