सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC Announces Commentary Panel for T20 World Cup 2026, Five Indians and One Bangladeshi Included

T20 World Cup: ICC ने टी20 विश्व कप के लिए कमेंट्री पैनल का किया एलान; लिस्ट में एक बांग्लादेशी, भारत से पांच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत से पांच और बांग्लादेश से एक कमेंटेटर को जगह मिली है। भारत की ओर से रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और हर्षा भोगले शामिल हैं, जबकि बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व अथर अली खान करेंगे। दिग्गज खिलाड़ियों और अनुभवी आवाज़ों से सजा यह पैनल 55 मैचों के दौरान दर्शकों को उच्चस्तरीय कवरेज देने के लिए तैयार है।

ICC Announces Commentary Panel for T20 World Cup 2026, Five Indians and One Bangladeshi Included
पंत, रवि शास्त्री, रोजर बिन्नी और सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुषों के टी20 विश्व कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का आधिकारिक एलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों और अनुभवी ब्रॉडकास्टर्स को कमेंट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईसीसी की ओर से जारी सूची में भारत से पांच बड़े नाम शामिल हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके एक कमेंटेटर को कमेंट्री पैनल में जगह मिली है। अथर अली खान इस विश्व कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। टी20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेगा और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।
Trending Videos

भारत से ये पांच दिग्गज करेंगे कमेंट्री
कमेंट्री पैनल में भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है। भारत से जिन पांच नामों को शामिल किया गया है, वे हैं—
  • रवि शास्त्री
  • सुनील गावस्कर
  • दिनेश कार्तिक
  • रॉबिन उथप्पा
  • हर्षा भोगले
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश से अथर अली खान को मौका
इस पैनल में बांग्लादेश के अथर अली खान को भी शामिल किया गया है। वे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमेंट्री करते आ रहे हैं और बांग्लादेश क्रिकेट की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। मौजूदा राजनीतिक और क्रिकेट विवादों के बीच किसी बांग्लादेशी कमेंटेटर का चयन भी अहम माना जा रहा है। 

दुनियाभर के दिग्गजों से सजी सूची
आईसीसी ने इस बार कमेंट्री के लिए अनुभव और विविधता का खास ध्यान रखा है। पैनल में कई दिग्गज भी शामिल हैं। ये सभी नाम कमेंट्री की दुनिया में बड़े और भरोसेमंद माने जाते हैं। खास बात यह है कि टेस्ट चैंपियन कप्तान तेम्बा बावुमा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सक्रिय खिलाड़ी भी कमेंट्री बॉक्स में दिखाई देंगे। 

आईसीसी डॉट टीवी देगा वर्ल्ड फीड
आईसीसी ने बताया कि आईसीसी डॉट टीवी (ICC.TV) वर्ल्ड फीड के जरिए सभी ब्रॉडकास्टर्स को एक समान और उच्च गुणवत्ता की कवरेज मिलेगी। इसमें प्री-मैच शो, इनिंग्स ब्रेक एनालिसिस, पोस्ट-मैच शो, डेली हाइलाइट्स शामिल होंगे, ताकि दर्शकों को पूरे टूर्नामेंट का संपूर्ण अनुभव मिल सके।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित सभी कमेंटेटर्स के नाम: रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, पुमेलेलो मबांग्वा, नैटली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किन्स, इयान वॉर्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉम्सेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेयसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज, तेम्बा बावुमा।

जियो स्टार पर ये होंगे कमेंटेटर्स
जियो स्टार ने भी इवेंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा एक्सपर्ट पैनल घोषित कर दिया है। जियो स्टार का यह पैनल 100 से ज्यादा दिग्गज एक्सपर्ट्स और मशहूर ब्रॉडकास्टर्स से सजा है, जो ICC.TV के वर्ल्ड फीड टैलेंट रोस्टर को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए दर्शकों तक नौ भाषाओं में कवरेज पहुंचेगी। इनमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बांग्ला, और पहली बार किसी आईसीसी वर्ल्ड कप में भोजपुरी और हरियाणवी में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी।

युजवेंद्र चहल की खास वापसी
टी20 विश्व कप 2024 के चैंपियन युजवेंद्र चहल जियो स्टार के साथ अपने विश्व कप कमेंट्री करियर की शुरुआत करेंगे। उनके साथ 2007 टी20 विश्व कप विजेता इरफान पठान, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और पीयूष चावला भी पैनल में शामिल होंगे। इसके अलावा, आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के पहले शतकवीर सुरेश रैना, पूर्व भारतीय मुख्य कोच अनिल कुंबले, पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर और पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ भी दर्शकों को अपनी विशेषज्ञ राय देंगे।

भारत का शेड्यूल

भारत अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप स्टेज में सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद टीम इंडिया-
  • 12 फरवरी को नामीबिया से
  • 15 फरवरी को पाकिस्तान से
  • 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed