सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Suffer Massive Blow as Josh Hazlewood Ruled Out of T20 World Cup 2026

T20 WC: टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड बाहर; पहली बार 'बिग थ्री' के बिना उतरेगी कंगारू टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि पैट कमिंस पहले ही हट चुके हैं। मिचेल स्टार्क के संन्यास के चलते ऑस्ट्रेलिया पहली बार ‘बिग थ्री’ पेस अटैक के बिना विश्व कप खेलेगा। चयनकर्ता फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट के मूड में नहीं हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी पर अतिरिक्त दबाव साफ नजर आता है।

Australia Suffer Massive Blow as Josh Hazlewood Ruled Out of T20 World Cup 2026
हेजलवुड, कमिंस और स्टार्क - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम के नियमित कप्तान और स्टार पेसर पैट कमिंस भी पीठ की चोट के चलते विश्व कप से हट चुके थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने मशहूर 'बिग थ्री' पेस अटैक के बिना मैदान में उतरेगा। मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं।
Trending Videos

हेजलवुड की वापसी की उम्मीद भी टूटी
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने शुक्रवार, 6 फरवरी को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि हेजलवुड सुपर-8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डोडेमाइड ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 तक मैच फिट हो जाएंगे, लेकिन ताजा संकेत यही हैं कि उन्हें अभी और समय लगेगा। उनकी रिकवरी को तेज करना बहुत जोखिम भरा हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नहीं होगा किसी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट
ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने यह भी साफ किया कि फिलहाल किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। टीम मैनेजमेंट शुरुआती मुकाबलों के लिए मौजूदा स्क्वॉड को ही पर्याप्त मान रहा है। डोडेमाइड ने आगे कहा, 'हम अभी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं कर रहे हैं। शुरुआती मैचों के लिए टीम संतुलित है और जरूरत पड़ने पर बाद में फैसला लिया जाएगा।'

‘बिग थ्री’ युग का अंत?
हेजलवुड और कमिंस के बाहर होने के साथ ही मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया किसी विश्व कप में कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड, तीनों के बिना खेलेगा। यह बदलाव टीम की गेंदबाजी रणनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी पर बढ़ेगा दबाव
अब जिम्मेदारी नेथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट और ऑलराउंडर्स पर होगी। वहीं एडम ज़म्पा स्पिन विभाग की अगुवाई करेंगे। तेज गेंदबाजी में अनुभव की कमी ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती बन सकती है।

ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, कैमरन ग्रीन, नेथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

ट्रैवलिंग रिजर्व: शॉन एबॉट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed