सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   WPL 2026: Shreyanka Patil Dedicates RCB Title to Smriti Mandhana After Emotional Season

WPL: 'काफी कुछ झेल चुकी हैं मंधाना', श्रेयंका का स्मृति को खास संदेश; कप्तान के संघर्ष पर टीम ने लुटाया प्यार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

WPL 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत सिर्फ क्रिकेटिंग सफलता नहीं रही, बल्कि कप्तान स्मृति मंधाना के संघर्ष और नेतृत्व को सम्मान देने का मौका भी बनी। श्रेयंका पाटिल ने इस जीत को मंधाना को समर्पित करते हुए बताया कि कप्तान पिछले कुछ महीनों में कई मुश्किलों से गुज़री हैं। मंधाना की 87 रन की ऐतिहासिक पारी, जॉर्जिया वॉल के साथ बड़ी साझेदारी और राधा यादव की फिनिशिंग ने आरसीबी को यादगार जीत दिलाई।

WPL 2026: Shreyanka Patil Dedicates RCB Title to Smriti Mandhana After Emotional Season
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL) का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जश्न में भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में छह विकेट से हराकर आरसीबी ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया, लेकिन इस जीत का सबसे भावुक पहलू रहा कप्तान स्मृति मंधाना के लिए टीम का समर्पण। फाइनल के बाद आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने कप्तान स्मृति मंधाना के संघर्ष और मजबूती को खुले दिल से स्वीकार किया और इस जीत को खास तौर पर उन्हें समर्पित किया।
Trending Videos

'मंधाना पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ झेल चुकी हैं'
मैच के बाद श्रेयंका पाटिल ने कहा, 'मैं तीन लोगों का जिक्र करना चाहूंगी। सबसे पहले स्मृति, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में काफी कुछ झेला है। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करना चाहती हूं।' उन्होंने आगे टीम के हेड कोच मालोलन रंगराजन और असिस्टेंट कोच अन्या श्रब्सोल का भी जिक्र किया और बताया कि यह जीत पूरे कोचिंग स्टाफ के लिए भी खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयंका की वापसी और भावुक पल
यह सीजन श्रेयंका पाटिल के लिए भी बेहद खास रहा। चोट से वापसी करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में नौ पारियों में 11 विकेट झटके। फाइनल में भले ही वह विकेट नहीं ले सकीं, लेकिन टीम की सफलता में उनका योगदान अहम रहा। श्रेयंका ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत खास है। मेरी कमबैक डब्ल्यूपीएल सीजन था। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। दर्शकों ने हर हाल में हमारा साथ दिया।'

मंधाना-वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी
204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। मंधाना ने जॉर्जिया वॉल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन की साझेदारी की। वॉल ने भी 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत कर दी।

आखिरी ओवरों में राधा यादव का योगदान
मैच के आखिरी क्षणों में राधा यादव ने पांच गेंदों पर 12 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। उन्होंने टीम मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा, 'मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को पूरा भरोसा दिया। उन्होंने हमें जितना चाहिए था, उससे ज्यादा दिया।'

दिल्ली की चौथी फाइनल हार
इस जीत के साथ आरसीबी ने अपना दूसरा WPL खिताब जीता, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर दिल्ली की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed