Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
WPL 2026 Photos: Smriti Mandhana Consoles Tearful Jemimah Rodrigues After RCB Win, Heartwarming Moment
{"_id":"69855fdebd37ddb79e06c970","slug":"wpl-2026-photos-smriti-mandhana-consoles-tearful-jemimah-rodrigues-after-rcb-win-heartwarming-moment-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WPL 2026: हार के बाद रोने लगीं जेमिमा तो मंधाना ने इस तरह हंसाया और दिया हौसला, कैमरे में कैद हुआ यह क्यूट पल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WPL 2026: हार के बाद रोने लगीं जेमिमा तो मंधाना ने इस तरह हंसाया और दिया हौसला, कैमरे में कैद हुआ यह क्यूट पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:58 AM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। हार के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स भावुक होकर रोने लगीं। इसी दौरान आरसीबी की कप्तान और उनकी करीबी दोस्त स्मृति मंधाना ने मैदान पर पहुंचकर जेमिमा को गले लगाया, उन्हें हंसाया और हौसला दिया। यह भावुक और क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उसने दिल्ली को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Trending Videos
2 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026
- फोटो : PTI
यह हार दिल्ली के लिए दिल तोड़ देने वाला रहा, क्योंकि टीम को लगातार चौथे सीजन में फाइनल में हार मिली। इस हार के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स रोने लगीं। इसके बाद आरसीबी की कप्तान और जेमिमा की खास दोस्त स्मृति मंधाना उनके पास आईं और गले लगाकर उन्हें हौसला दिया और उन्हें हंसाया भी। यह क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
जेमिमा रॉड्रिग्स
- फोटो : PTI
दरअसल, जेमिमा पिछले चारों सीजन में दिल्ली की टीम का हिस्सा रहीं। पिछले तीन सीजन तो वह बतौर खिलाड़ी खेलीं, क्योंकि मेग लैनिंग कप्तान थीं, लेकिन इस सीजन मेग लैनिंग के यूपी में जाने पर उन्हें कप्तान बनाया गया। हालांकि, दिल्ली की किस्मत नहीं बदली। स्कोरबोर्ड पर विशाल स्कोर लगाने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
4 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026
- फोटो : PTI
इसके बाद जेमिमा भावुक दिखीं। उन्हें बार बार आंसू पोछते देखा गया। इसके बाद जेमिमा के पास मंधाना पहुंचीं। उन्होंने अपनी ऑरेंज कैप जेमिमा को पहनाई। फिर गाल पकड़कर हंसने के लिए कहा। फिर उन्हें गले लगाया। जेमिमा के लिए काफी था। गले मिलते वक्त मंधाना भी भावुक दिखीं, क्योंकि यह जीत उनके लिए भी आसान नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026
- फोटो : PTI
पिछले कुछ समय में भी उन्हें भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। शादी वाले दिन शादी टूटना इसमें मुख्य था। हालांकि, मंधाना का हौसला नहीं टूटा और उन्होंने अपनी टीम को दूसरी बार खिताब दिलाया। उस मुश्किल समय में जेमिमा ही मंधाना के साथ थीं। उन्होंने महिला बिग बैश लीग छोड़कर मंधाना के साथ समय बिताया था और अपने दोस्त के हर पल मौजूद रही थीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।