सब्सक्राइब करें

दिल टूटा, शादी टूटी, पर हौसला नहीं: जीवन की चुनौतियों को पीछे छोड़, स्मृति मंधाना ने WPL खिताब पर किया कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 08:27 AM IST
सार

फाइनल में स्मृति ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए। उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि व्यक्तिगत चुनौतियां पेशेवर क्षमता को प्रभावित नहीं कर सकतीं, और उन्होंने प्रेरक नेतृत्व और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से अपनी टीम को WPL खिताब दिलाकर यह साबित किया।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Triumphs in WPL Final Despite Personal Setbacks RCB vs DC WPL 2026 Final
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताया। फाइनल में स्मृति ने केवल 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी धुआंधार पारी ने आरसीबी की टीम को 204/4 के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। आरसीबी ने दिल्ली को फाइनल में छह विकेट से हराया। फाइनल में स्मृति की आक्रामक बल्लेबाजी और टीम के अन्य खिलाड़ियों का सहयोग विजयी रास्ता सुनिश्चित करने में निर्णायक साबित हुआ।

 
Trending Videos
Smriti Mandhana Triumphs in WPL Final Despite Personal Setbacks RCB vs DC WPL 2026 Final
जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली टीम की ओर से लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana Triumphs in WPL Final Despite Personal Setbacks RCB vs DC WPL 2026 Final
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
व्यक्तिगत जीवन में कठिन समय
स्मृति मंधाना हाल ही में अपने व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रही थीं। उनकी और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी, जो 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, अनिश्चितकाल के लिए टल गई और बाद में रद्द कर दी गई। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह शुरू हुई, लेकिन उसका अंत काफी दर्दनाक था। मंधाना ने 17 दिन बाद चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि शादी टूट गई है।
Smriti Mandhana Triumphs in WPL Final Despite Personal Setbacks RCB vs DC WPL 2026 Final
स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
मंधाना बोलीं- अब आगे बढ़ने का समय
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया, 'पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।' स्मृति ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उनका ध्यान हमेशा देश के लिए खेल और ट्रॉफियां जीतने पर रहेगा और उन्होंने वही कर दिखाया। पुरानी यादों को पीछे छोड़ अपनी टीम को खिताब दिलाने में मदद की।
विज्ञापन
Smriti Mandhana Triumphs in WPL Final Despite Personal Setbacks RCB vs DC WPL 2026 Final
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
शादी की तैयारियों और सामाजिक चर्चा
हल्दी सेरेमनी 21 नवंबर को हुई थी, जिसमें स्मृति की टीम की साथी खिलाड़ी भी मौजूद थीं। 22 नवंबर को मेहंदी सेरेमनी हुई और 23 नवंबर को शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने और पलाश की बीमारियों के कारण शादी स्थगित हुई। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं और तरह-तरह की बातें की गईं। इसके बाद स्मृति ने कहा कि उनका फोकस अब खेल और देश की सेवा पर रहेगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed