Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
WPL 2026 Final Photos: Linsay Smith Sits on Lauren Bell and Georgia Wareham Lap as RCB Celebrate Title Triumph
{"_id":"69857054cbbd299c71010157","slug":"wpl-2026-final-photos-linsay-smith-sits-on-lauren-bell-and-georgia-wareham-lap-as-rcb-celebrate-title-triumph-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WPL Final Photos: लिंसे स्मिथ ने लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल की गोद में बैठ खिंचवाई फोटो; तस्वीरों में जीत के पल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WPL Final Photos: लिंसे स्मिथ ने लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल की गोद में बैठ खिंचवाई फोटो; तस्वीरों में जीत के पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:16 AM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। जीत के बाद आरसीबी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं लॉरेन बेल, जॉर्जिया वॉल और लिंसे स्मिथ की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ट्रॉफी के पास स्टेज पर बैठकर ली गई इन तस्वीरों ने जीत के जश्न को और खास बना दिया।
विज्ञापन
1 of 10
लॉरेन बेल और स्मृति मंधाना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी का यह दूसरा खिताब रहा। इससे पहले उसने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, तबकी और अबकी टीम में अंतर था और कई खिलाड़ी नए थे, लेकिन स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद आरसीबी की टीम ने जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। विदेशी स्टार्स जैसे लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल भी मस्ती करती दिखीं। आइए तस्वीरों में जीत के पल देखते हैं...
2 of 10
आरसीबी की जीत के पल
- फोटो : PTI
आखिरी 18 गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी। तब ऋचा घोष और स्मृति मंधाना क्रीज पर थीं। 18वें ओवर में ऋचा आउट हुईं। फिर 19वें ओवर में मंधाना 41 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी छह गेंदों पर आरसीबी को 10 रन की जरूरत थी। हालांकि, नदिन डी क्लर्क और राधा यादव ने चार गेंद पर ही जीत दिला दी।
3 of 10
आरसीबी की जीत के पल
- फोटो : PTI
जीत के बाद राधा ने डी क्लर्क को गले लगा लिया। डी क्लर्क आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं। लोअर ऑर्डर में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। जीत के बाद आरसीबी की खिलाड़ियों ने मैदान पर आकर डी क्लर्क और राधा को घेर लिया और गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आरसीबी की जीत के पल
- फोटो : PTI
आरसीबी की जीत में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी की। मंधाना 41 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
5 of 10
आरसीबी की जीत के पल
- फोटो : PTI
वहीं जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन बनाए। राधा पांच गेंद में 12 रन और डी क्लर्क सात रन बनाकर नाबाद रहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।