सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   RCB Dominates WPL 2026 Prize Money: Mandhana and Sophie Devine Shine, Delhi Capitals Take 3 Crore

WPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, दिल्ली को मिले 3 करोड़; मंधाना और सोफी डिवाइन का रहा जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

WPL 2026 फाइनल में आरसीबी वुमेन ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता। स्मृति मंधाना ने 87 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच व ऑरेंज कैप सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। सोफी डिवाइन ने पर्पल कैप और MVP ऑफ द सीजन जीतकर जलवा दिखाया। आइए जानते हैं कि किसे कौन सा अवॉर्ड मिला...

RCB Dominates WPL 2026 Prize Money: Mandhana and Sophie Devine Shine, Delhi Capitals Take 3 Crore
महिला प्रीमियर लीग प्राइज मनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का उत्सव नहीं, बल्कि पैसों और अवॉर्ड्स का भी उत्सव साबित हुआ। स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी खिलाड़ियों और टीम स्टाफ पर पुरस्कारों की बारिश भी हुई। वहीं, रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी तीन करोड़ रुपये का सम्मान मिला।

Trending Videos

फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवॉर्ड्स में किसकी हुई चमक
फाइनल और सीजन दोनों में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच, और ऑरेंज कैप जैसे पुरस्कार मिले। वहीं सोफी डिवाइन ने मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, मैच आईक्यू ऑफ द सीजन और पर्पल कैप अपने नाम किए। टीम अवॉर्ड्स में आरसीबी को जीत के लिए छह करोड़ रुपये, लिमिटेड एडिशन वॉच और विनिंग ट्रॉफी मिली। रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी लिमिटेड एडिशन वॉर, तीन करोड़ रुपये और रनर अप शील्ड मिली।

अवॉर्ड्स और टीम प्राइज ओवरऑल

अवॉर्ड/प्राइज खिलाड़ी / टीम टीम राशि / पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना RCB 2.5 लाख
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच स्मृति मंधाना RCB 1 लाख
मैच आइक्यू ऑफ द मैच जॉर्जिया वॉल RCB 1 लाख
एक्टिव कैच ऑफ द मैच ऋचा घोष RCB 1 लाख
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच लॉरेन बेल RCB 1 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच चिनेल हेनरी DC 1 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्रेस हैरिस RCB 5 लाख
कैच ऑफ द सीजन लूसी हैमिल्टन DC 5 लाख
मैच आइक्यू ऑफ द सीजन सोफी डिवाइन GG 5 लाख
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर MI 5 लाख
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन लॉरेन बेल RCB 5 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा DC 5 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस MI
पर्पल कैप सोफी डिवाइन GG 5 लाख
ऑरेंज कैप स्मृति मंधाना RCB 5 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सोफी डिवाइन GG 5 लाख
रनर अप टीम DC 3 करोड़
रनर अप शील्ड
लिमिटेड एडिशन वॉच
विनर्स अवॉर्ड टीम RCB 6 करोड़
विनिंग ट्रॉफी
लिमिटेड एडिशन वॉच

इस सीजन में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अपनी काबिलियत और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित। आरसीबी की टीम ने न केवल मैच जीता बल्कि अवॉर्ड्स और पुरस्कारों में भी सबसे बड़ा हिस्सा लिया। दिल्ली कैपिटल्स को रनर अप का सम्मान मिला, लेकिन व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अपनी चमक दिखाकर सीजन को यादगार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed