सब्सक्राइब करें

DC vs RCB: 'ई साला कप नम्दु 2', WPL खिताब जीतकर मंधाना ने फैंस का जताया आभार; जेमिमा बोलीं- इससे हम सीखेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Feb 2026 01:13 AM IST
सार

वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
DC vs RCB: Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues statement after wpl 2026 final match
स्मृति मंधाना-जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : PTI
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा कि उन्हें अपनी टीम और खासतौर पर प्रशंसकों पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि आरसीबी के फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं, जो हर जगह टीम का साथ देते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि इस हार से उनकी टीम सीखेगी। बता दें कि, गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।


ये भी पढ़ें: DC vs RCB Final: बतौर कप्तान दो खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना, दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी
Trending Videos
DC vs RCB: Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues statement after wpl 2026 final match
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : PTI
दूसरी बार विजेता बनी आरसीबी
आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता। इससे पहले टीम ने 2024 में दिल्ली को फाइनल में हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। मुकाबला समाप्त होने के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा टीम जो भी करती है, वह फैंस के लिए करती है। इस दौरान मंधाना ने 200 से ज्यादा रन देने के बावजूद टीम के शांत रवैये पर कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी, लेकिन फाइनल में 200+ का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। आखिरी चार ओवरों में गेंदबाजी में सुधार आया और लॉरेन बेल की कसी हुई गेंदबाजी को उन्होंने मैच जिताऊ स्पेल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
DC vs RCB: Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues statement after wpl 2026 final match
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : PTI
वॉल के साथ हुई साझेदारी पर क्या बोंली कप्तान?
स्मृति ने जॉर्जिया वॉल के साथ साझेदारी को खास बताया और कहा कि पावरप्ले में उनके इरादे बिल्कुल साफ थे। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पहले से महसूस हो रहा था कि फाइनल में वॉल एक बड़ा, मैच जिताने वाला प्रदर्शन करेंगी। कड़ी मेहनत और अतिरिक्त अभ्यास का फल उन्हें फाइनल में मिला, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली। 

ये भी पढ़ें: आरसीबी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: 22 साल में ऐसा करने वाली पहली टीम, टेबल टॉपर बन खिताब जीतने का भी कीर्तिमान
DC vs RCB: Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues statement after wpl 2026 final match
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : PTI
ई साला कप नम्दु 2!
सपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए स्मृति ने कहा कि टीम प्रबंधन ने शुरू से ही खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाएं स्पष्ट कर दी थीं, चाहे वह बल्लेबाजी क्रम हो या गेंदबाजी। इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिला और कप्तान के तौर पर उनका काम आसान हो गया। टीम के भीतर विश्वास पर बात करते हुए स्मृति ने कहा कि जब खिलाड़ी जिम में और मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं, तो उन्हें किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा होता है। उन्होंने माना कि 200 रन का लक्ष्य भी टीम को हासिल करने लायक लगा। 

सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी ने किसी न किसी रूप में योगदान दिया। उन्होंने प्रथ्योशा कुमार का विशेष उल्लेख किया, जो बिना खेले भी पूरे टूर्नामेंट टीम के साथ रहीं। इसके अलावा युवा खिलाड़ी गौतमी और प्रेमा की मेहनत और सीखने की ललक की भी उन्होंने सराहना की। अंत में स्मृति ने एक बार फिर आरसीबी फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, 'ई साला कप नम्दु 2!'
विज्ञापन
DC vs RCB: Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues statement after wpl 2026 final match
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : PTI
दिल्ली की कप्तान को टीम पर गर्व
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने हार के बावजूद अपनी टीम पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि फाइनल तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने जिस जज्बे और चरित्र का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। जेमिमा ने टीम के सपोर्ट स्टाफ, लॉजिस्टिक्स और फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर एक बेहतरीन माहौल बनाया। 203 रन के स्कोर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फाइनल में 200+ का स्कोर हमेशा मजबूत होता है और उनकी टीम ने एक यूनिट के रूप में शानदार खेल दिखाया।

ये भी पढ़ें: WPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, दिल्ली को मिले 3 करोड़; मंधाना और सोफी डिवाइन का रहा जलवा
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed