सब्सक्राइब करें

DC vs RCB Final: बतौर कप्तान दो खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना, दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Feb 2026 11:22 PM IST
सार

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Highlights WPL Final 2026 Highlights : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs DC WPL 2026 Final Highlights Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : WPL-X
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 


ये भी पढ़ें: WPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, दिल्ली को मिले 3 करोड़; मंधाना और सोफी डिवाइन का रहा जलवा
Trending Videos
RCB vs DC WPL 2026 Final Highlights Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights
आरसीबी ने जीता फाइनल - फोटो : WPL-X
दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान बनीं मंधाना
आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs DC WPL 2026 Final Highlights Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights
आरसीबी का सफर - फोटो : अमर उजाला
मंधाना और जॉर्जिया की रिकॉर्ड 165 रन की साझेदारी
खिताबी मुकाबले में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। चिनेल हेनरी ने नौ के स्कोर पर ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना पाईं। इसके बाद मोर्चा स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रनों की साझेदारी हुई और यही आरसीबी की जीत की सूत्रधार बनी।

मंधाना और जॉर्जिया के बीच हुई यह साझेदारी किसी भी विकेट के लिए डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 2023 में आरसीबी के खिलाफ 162 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। इस दौरान जॉर्जिया ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 54 गेंदों में 14 चौके की मदद से 79 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।  

WPL में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

साझेदारी (रन) बल्लेबाजी जोड़ी टीम विपक्षी टीम जगह साल
165 स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल आरसीबी दिल्ली वडोदरा (फाइनल) 2026
162 मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा दिल्ली आरसीबी ब्रेबॉर्न 2023
146 जेस जॉनासन और शेफाली वर्मा दिल्ली आरसीबी बंगलूरू 2025
142 स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल आरसीबी दिल्ली डी.वाई. पाटिल 2026
140 बेथ मूनी और एल. वोलवार्ड्ट गुजरात आरसीबी दिल्ली 2024
RCB vs DC WPL 2026 Final Highlights Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights
मंधाना - फोटो : WPL-X
मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वहीं, मंधाना ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 41 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान मंधाना ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दीं। वह डब्ल्यूपीएल इतिहास की पांचवीं बल्लेबाज बन गईं जिसने 1000 रन से ज्यादा रन पूरे किए। इसी के साथ वह नेट शीवर ब्रंट (1348), मेग लैनिंग (1200), हरमनप्रीत कौर (1193) और शेफाली वर्मा (1124) के क्लब में शामिल हो गईं। मंधाना डब्ल्यूपीएल फाइनल में सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। इस मामले में उन्होंने जॉर्जिया वॉल को पीछे छोड़ा।

जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही आरसीबी को 191 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा और चिनेल हेनरी का शिकार मंधाना बन गईं। लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और नादिन डी क्लार्क तथा राधा यादव ने क्रमश: सात और 12 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

WPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
बल्लेबाज स्कोर (गेंद) विपक्षी टीम जगह साल
स्मृति मंधाना 87 (41) दिल्ली वडोदरा 2026
जॉर्जिया वोल 79 (54) दिल्ली वडोदरा 2026
हरमनप्रीत कौर 66 (44) दिल्ली ब्रेबॉर्न 2025
नेट शीवर-ब्रंट 60* (55) दिल्ली ब्रेबॉर्न 2023
जेमिमा रोड्रिग्स 57 (37) आरसीबी वडोदरा 2026
विज्ञापन
RCB vs DC WPL 2026 Final Highlights Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights
दिल्ली का सफर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में 203 का स्कोर बनाकर इतिहास रचा। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी 57 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास के किसी प्लेऑफ मुकाबले में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले मुंबई ने पिछले साल गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 213/4 रन बनाए थे। 

डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर

स्कोर मैच स्थान साल मैच प्रकार
213/4 मुंबई बनाम गुजरात ब्रेबॉर्न 2025 एलिमिनेटर
203/4 दिल्ली बनाम आरसीबी वडोदरा 2026 फाइनल
182/4 मुंबई बनाम यूपी डीवाई पाटिल 2023 एलिमिनेटर
168/7 गुजरात बनाम  दिल्ली वडोदरा 2026 एलिमिनेटर
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed