{"_id":"6985b321d95859d7db06a51b","slug":"harshit-rana-ruled-out-of-t20-world-cup-2026-due-to-knee-injury-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: विश्वकप से पहले भारत को लगेगा झटका? तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण हो सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: विश्वकप से पहले भारत को लगेगा झटका? तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण हो सकते हैं बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Harshit Rana Ruled out of T20 world cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
हर्षित राणा
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि, सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज होना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले टीम को झटका लग सकता है।
Trending Videos
वॉर्म-अप मैच में चोटिल हुए थे राणा
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में हर्षित को घुटने में चोट लगी थी। अब उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उन्हें अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। लेकिन हालत ठीक नहीं लग रही है। आज तक पता चल जाएगा।'
इस दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि अगर हर्षित बाहर होते हैं तो टीम प्रबंधन की स्ट्रैटजी क्या होगी। उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि पिछले 1-2 वर्षों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या ऐसे गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नंबर 9 से बड़े शॉट लगाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो टॉप आठ क्या कर रहे हैं। हम सबसे अच्छे खिलाड़ी को चुनने की कोशिश करेंगे।'

Harshit Rana has not been ruled out yet, the physios are assessing him but he does not look good: India captain Suryakumar Yadav #T20WC pic.twitter.com/Z3Q6IHzS9I
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
We will see which fast bowlers have done well in last 1-2 years or bowlers who can bat. But if you are expecting a No 9 to hit out, what are the top eight doing. We will try to pick the best one: Suryakumar if Harshit Rana’s replacement is needed #T20WC pic.twitter.com/5ZytKLYOGO
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान
सात फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आठ मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी और टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया। बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई हाईवोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। उस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना था, लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया।