{"_id":"6984622c1e327205810c47b0","slug":"explained-can-force-majeure-save-pakistan-from-icc-action-and-sanctions-over-india-match-boycott-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: ICC की सजा से बचने के लिए पाकिस्तान की नई चाल! क्या है 'फोर्स मेज्योर', इसकी तैयारी में क्यों है PCB?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC: ICC की सजा से बचने के लिए पाकिस्तान की नई चाल! क्या है 'फोर्स मेज्योर', इसकी तैयारी में क्यों है PCB?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच से हटने पर पाकिस्तान फोर्स मेज्योर का सहारा लेकर आईसीसी की सजा से बचना चाहता है। लेकिन न्यूट्रल वेन्यू, चयनात्मक बहिष्कार और सरकार- बोर्ड की नजदीकी उसकी दलील को कमजोर बनाती है। आईसीसी के पास आर्थिक और प्रशासनिक सख्त कदम उठाने का पूरा अधिकार है। फैसला सिर्फ पाकिस्तान नहीं, पूरी क्रिकेट दुनिया की दिशा तय करेगा।
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले का बहिष्कार करने की स्थिति में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 'फोर्स मेज्योर' (Force Majeure) क्लॉज लागू करने की कोशिश कर सकता है। यह दावा द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में किया गया है। अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो भारत को सीधे दो अंक मिल जाएंगे, जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 'फोर्स मेज्योर' क्लॉज उन अप्रत्याशित परिस्थितियों पर लागू होता है, जिनके चलते कोई पक्ष अपनी संविदात्मक जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाता।
रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी अपने फैसले को सही ठहराने के लिए पाकिस्तान सरकार के उस सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दे सकता है, जिसमें भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही गई थी। पीसीबी यह तर्क दे सकता है कि उसे सरकार के निर्देशों के तहत यह फैसला लेना पड़ा और यह एक असाधारण स्थिति है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह उनका आखिरी विकल्प है, क्योंकि भारत के खिलाफ मैच न खेलने की कोई और ठोस वजह उनके पास नहीं है।
Trending Videos

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, पीसीबी चीफ नकवी और बीसीबी अध्यक्ष बुलबुल
- फोटो : Twitter/ANI
बीसीसीआई ने बताया पीसीबी का तर्क कमजोर
इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की दलील कमजोर है और ज्यादा टिकने वाली नहीं है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'जब पाकिस्तान को उसी दिन अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने में कोई दिक्कत नहीं थी, जिस दिन उसकी सरकार ने टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार की बात कही थी, तो यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार में कोई खास फर्क नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पीसीबी के संरक्षक हैं और बोर्ड का प्रमुख खुद मंत्री है।'

जय शाह और मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
'क्रिकेट में राजनीति घुसा रहे हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश'
बीसीसीआई सूत्र ने आगे आरोप लगाया, 'पाकिस्तान और बांग्लादेश बोर्ड क्रिकेट में राजनीति मिला रहे हैं। भारतीय सरकार ने बार-बार सुरक्षा की गारंटी दी, फिर भी बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आई। अब पाकिस्तान भी गैर-तार्किक रवैया अपना रहा है। आईसीसी आयोजनों में यह सहमति बनी हुई है कि भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे। इसके बावजूद मैच का बहिष्कार करना सिर्फ शरारत है।'

खेल पर ज्ञान, फैसलों में राजनीति: शहबाज शरीफ की दोहरी नीति बेनकाब
- फोटो : ANI
पाकिस्तान PM ने दोहराया बहिष्कार का फैसला
इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के बहिष्कार के फैसले को दोहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर लिया है। इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, 'हमने टी20 विश्व कप को लेकर साफ स्टैंड ले लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।' लेकिन इसी बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हुआ कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस फैसले के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सख्त कार्रवाई से बच सकता है? इस एलान ने पूरे टूर्नामेंट को कानूनी और प्रशासनिक संकट में डाल दिया है। इस पूरे विवाद के केंद्र में एक कानूनी शब्द है- फोर्स मेज्योर (Force Majeure)।

शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम
- फोटो : X @CMShehbaz
फोर्स मेज्योर क्या होता है?
फोर्स मेज्योर एक कानूनी प्रावधान होता है, जो किसी संस्था को उसकी जिम्मेदारी से अस्थायी राहत देता है, अगर कोई ऐसी असाधारण घटना हो जाए जो उसके नियंत्रण से बाहर हो। आईसीसी के नियमों में फोर्स मेज्योर के उदाहरण हैं-
अगर किसी बोर्ड पर उसकी सरकार आधिकारिक रूप से कोई फैसला थोप देती है, तो वह बोर्ड यह दावा कर सकता है कि वह मजबूरी में नियम तोड़ रहा है, जानबूझकर नहीं।

- युद्ध
- आतंकवाद
- प्राकृतिक आपदा
- या फिर सरकार का बाध्यकारी आदेश
अगर किसी बोर्ड पर उसकी सरकार आधिकारिक रूप से कोई फैसला थोप देती है, तो वह बोर्ड यह दावा कर सकता है कि वह मजबूरी में नियम तोड़ रहा है, जानबूझकर नहीं।
नकवी और शहबाज शरीफ
- फोटो : Twitter/ANI
आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
आईसीसी के मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (MPA) के क्लॉज 12 के मुताबिक, कोई बोर्ड तभी फोर्स मेज्योर का दावा कर सकता है, जब-
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पूरी दलील इन्हीं चार बिंदुओं पर टिकेगी।

- घटना उसके नियंत्रण से बाहर हो
- उस वजह से मैच खेलना असंभव हो जाए
- बोर्ड लिखित सबूतों के साथ आईसीसी को सूचना दे
- नुकसान कम करने की कोशिश की जाए
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पूरी दलील इन्हीं चार बिंदुओं पर टिकेगी।
मोहसिन नकवी-शहबाज शरीफ
- फोटो : ANI
पाकिस्तान का तर्क क्या है?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यह कह सकता है कि-
पीसीबी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान 'हमने टी20 विश्व कप को लेकर साफ स्टैंड ले लिया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए' को सरकार का बाध्यकारी आदेश बताकर फोर्स मेज्योर लागू करने की कोशिश करेगा।

- पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान दिया है।
- प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत के खिलाफ मैच नहीं होगा।
- ऐसे में पीसीबी के पास कोई विकल्प नहीं बचा।
पीसीबी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान 'हमने टी20 विश्व कप को लेकर साफ स्टैंड ले लिया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए' को सरकार का बाध्यकारी आदेश बताकर फोर्स मेज्योर लागू करने की कोशिश करेगा।
जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI/PTI
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चाल
पाकिस्तान यह भी दलील देगा कि-
यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर नहीं हो रहा, सिर्फ एक मैच नहीं खेल रहा। पीसीबी कहेगा कि फोर्स मेज्योर सिर्फ उसी एक मुकाबले पर लागू होता है।
पाकिस्तान यह भी दलील देगा कि-
- टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है।
- अभ्यास मैच खेल रही है।
- बाकी मुकाबले खेलने को तैयार है।
यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर नहीं हो रहा, सिर्फ एक मैच नहीं खेल रहा। पीसीबी कहेगा कि फोर्स मेज्योर सिर्फ उसी एक मुकाबले पर लागू होता है।
जय शाह-रोहित शर्मा
- फोटो : @JayShah
क्या आईसीसी यह दलील मानेगा?
यहीं से पाकिस्तान का मामला कमजोर पड़ता है। आईसीसी यह तर्क दे सकता है कि-

- टूर्नामेंट में हिस्सा लेना पूरी जिम्मेदारी है
- कोई टीम चुनिंदा मैच नहीं खेल सकती
- एक हाई-वैल्यू मैच का बहिष्कार पूरे कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है
- आईसीसी के नियमों में सेलेक्टिव पार्टिसिपेशन यानी चयनात्मक भागीदारी की अनुमति नहीं है।
आग और सूर्यकुमार
- फोटो : PTI
न्यूट्रल वेन्यू का सवाल
आईसीसी के पास तर्क यह होगा कि सुरक्षा कारणों से भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल स्थान पर कराने की तैयारी हुई। 2027 तक इस पर सहमति है। फिर क्यों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मैच नहीं खेलना है? आईसीसी कह सकता है कि-

- मैच श्रीलंका के कोलंबो में है।
- पाकिस्तान पहले ही न्यूट्रल वेन्यू मान चुका है।
- कोलंबो में न सुरक्षा का खतरा है न वीजा का मसला है और न आयोजन में कोई बाधा है।
- ऐसे में आईसीसी कह सकता है कि फोर्स मेज्योर लागू नहीं होता।
मोहसिन नकवी
- फोटो : @MohsinnaqviC42
सरकार और पीसीबी का टकराव
आईसीसी के लिए एक और बड़ा सवाल यह होगा कि क्या यह मजबूरी सच में थी? पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी खुद पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं। यानी सरकार और बोर्ड में सीधी दूरी नहीं है। फैसला स्वयं पैदा किया गया संकट भी हो सकता है।

भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला
- फोटो : ANI
अगर बाद में भारत से खेले तो?
कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान भारत से ग्रुप मैच नहीं खेले, लेकिन नॉकआउट में भारत से खेलने को तैयार हो जाए, तो यह फोर्स मेज्योर की पूरी दलील को ही खत्म कर देगा। क्योंकि सरकार का आदेश आंशिक नहीं हो सकता।
आईसीसी के पास क्या-क्या सजा के विकल्प हैं?
आईसीसी सिर्फ अंक कटौती तक सीमित नहीं है। पीसीबी पर लगने वाली संभावित सजा-
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-27 चक्र में पीसीबी को आईसीसी से करीब 144 मिलियन डॉलर मिलने हैं। यह रकम खतरे में पड़ सकती है।

- मैच के अंक गंवाना (तय)।
- ब्रॉडकास्टिंग नुकसान की भरपाई।
- भारी आर्थिक जुर्माना।
- पीसीबी की सालाना कमाई रोकना।
- भविष्य के टूर्नामेंट्स से बाहर करना।
- पीएसएल में हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों का एनओसी रुकवाना हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-27 चक्र में पीसीबी को आईसीसी से करीब 144 मिलियन डॉलर मिलने हैं। यह रकम खतरे में पड़ सकती है।
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला
- फोटो : ANI
क्या पुराने बहिष्कार मदद करेंगे?
2003 वर्ल्ड कप या 2009 टी20 जैसे उदाहरण नैतिक सहानुभूति तो दे सकते हैं, लेकिन पुराने मामले अलग नियमों में थे और आज के कॉन्ट्रैक्ट ज्यादा सख्त हैं। इसलिए पुराने उदाहरण कानूनी ढाल नहीं बनेंगे।
बचाव या बड़ा झटका?
फोर्स मेज्योर पाकिस्तान को पूरी तरह बचा ले, इसकी संभावना कम है। संभव है कि पाकिस्तान के अंक कटें, पीसीबी का आर्थिक नुकसान हो, लेकिन पूर्ण प्रतिबंध न लगे। हालांकि, अगर आईसीसी सख्त रुख अपनाता है, तो यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उदाहरण बन सकता है।