सब्सक्राइब करें

Live

IND vs ENG U19 Live Score: भारत चार विकेट पर 300 रन के पार, वैभव 175 रन बनाकर आउट, वेदांत-कुंडू क्रीज पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 :  नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND U19 vs ENG U19 Live Score: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs England Final Match Scorecard
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:53 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा। विहान मल्होत्रा 36 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 51 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू आए हैं।  
03:48 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार

34 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा मौजूद हैं। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
03:29 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 275 रन के पार

भारत ने 29 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 275 रन बना लिए हैं। फिलहाल विहान मल्होत्रा 10 रन और वेदांत त्रिवेदी 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। वहीं म्हात्रे ने 53 रन बनाए। भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
03:10 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा क्रीज पर हैं।

 
02:55 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव के 150 रन पूरे

वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
02:50 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 200 रन के पार

वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने अब तक आठ चौके और आठ छक्के लगा दिए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 167 रन है। वैभव के साथ वेदांत क्रीज पर हैं। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई।
02:34 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: म्हात्रे आउट

आखिरकार एलेक्स ग्रीन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। 19वें ओवर में 162 के स्कोर पर म्हात्रे बड़े शॉट के चक्कर में बेन मायेस को कैच थमा बैठे। वह 51 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। म्हात्रे ने वैभव के साथ 142 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल वैभव का साथ देने वेदांत त्रिवेदी आए हैं। वैभव शतक के करीब हैं।
02:31 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव शतक के करीब

भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब हैं। टीम इंडिया ने 18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 52 गेंद में 97 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा पचास से ज्यादा का स्कोर है। 
02:13 PM, 06-Feb-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: 100+ रन की साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव 41 गेंद में 71 रन और म्हात्रे 38 गेंद में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। वह नौ रन बना सके।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed