{"_id":"6985e38e28e6bc4c210b9471","slug":"lucknow-akhilesh-yadav-said-the-ias-officer-who-took-a-five-percent-commission-has-disappeared-the-bjp-has-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस और एसपी ही गायब हों तो आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भाजपा राज में एसपी फरार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर पांच फीसदी एडवांस लेता था, वह भी गायब है तो किसी अन्य गुमशुदा का कौन ढूंढ सकता है।
Trending Videos
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही हर दिन अपराध की कई घटनाएं हो रही हैं। पूरे प्रदेश की हालत बेहद खराब है। हाथरस में एनएच 93 पर बदमाशों ने सेना के जवान अखिलेश चौधरी को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया।
राजधानी के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लूट लिया। गोमती नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश में 1.08 लाख लोग गायब हो चुके हैं। इनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
