सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook

UP Big News: एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, 'घूसखोर पंडित' पर मायावती का बड़ा बयान, रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala

मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी

यूपी में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति करने के लिए एक माह का समय और बढ़ा दिया गया है। अब मतदाता 6 मार्च तक सूची में संशोधन या नाम जुड़वा सकते हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 6 फरवरी तक बड़ी संख्या में आए फॉर्म 6 को देखते हुए दावे व आपत्ति की समय सीमा को एक महीने और बढ़ावा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
बसपा सुप्रीमो ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। - फोटो : amar ujala

"ब्राह्मणों के अपमान वाली फिल्म पर लगे प्रतिबंध", मायावती ने "घूसखोर पंडित" पर रोक लगाने की मांग की

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ब्राह्मणों के अपमान पर चिंता जताते हुए 'घूसखोर पंडित' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि यह दुख व चिंता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं, बल्कि अब फिल्मों में भी 'पंडित' को घूसखोर बताकर पूरे देश में इनका अपमान और अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। बसपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। ऐसी जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
रिंकू सिंह - फोटो : ANI

क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक, मोनेटाइज आईडी से आने वाली रकम हड़प रहा हैकर

साइबर हैकरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली है। साथ में 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हैकर हड़प रहे हैं। यह जानकारी रिंकू सिंह ने एसएसपी को दी। बाद में भाई की तरफ से दी गई तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala

भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, 3.7 रही तीव्रता, इटियाथोक के इटहिया नवीजोत में था केंद्र

शुक्रवार की सुबह गोंडा भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया है। सुबह-सुबह अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की धनहानि या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पढे़ं पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह औश्र भाजपा विधायक के बीच बहस - फोटो : amar ujala

जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा गया जवाब

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक बृजभूषण राजपूत से मामले पर सात दिन में जवाब मांगा है।
बीती 30 जनवरी को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

जहां से लौटने पर चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया। इससे पार्टी नेतृत्व के सामने असहज करने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई। अब पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनसे मामले पर सात दिन में जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
रायबरेली में लगाई गई होर्डिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या... सियासत गरमाई

रायबरेली में योगी सरकार के मंत्री ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। इससे जिले में राजनीति गरमा गई है। होर्डिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तरफ से लगाई गई होर्डिंग में सबसे पहले बड़े अक्षरों में लिखा गया गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या फिर नकली गांधी राहुल गांधी? पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
शादाब जकाती व पीड़ित महिला दाएं - फोटो : अमर उजाला

शादाब जकाती बोले- दोषी मिला तो काट लूंगा अपनी गर्दन

मेरठ के फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती, उसकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ महिला की तहरीर पर इंचौली थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शादाब ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो या मेरे खिलाफ जरा भी सबूत मिल जाए तो मैं अपनी गर्दन काटने को तैयार हूं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock

गजब का हाल: 15 वर्ष की आयु में पिता, 30 में बने दादा...उम्र के गणित ने उड़ाए होश

कोई 15 साल की उम्र में पिता बन गया तो कोई 30 साल में दादा। ये हम नहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भरे गए गणना प्रपत्र कह रहे हैं। प्रपत्र भरने में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उम्र के इस गणित में मतदाता ऐसे उलझ गए हैं कि अब उनके मताधिकार पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे करीब 4.39 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: SIR deadline extended, Mayawati's big statement on 'bribe-taking Pandit', Rinku Singh's Facebook
कार पर पलटा गन्नों से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर कार पर पलटा गन्ने से भरा ट्रक, कई के दबे होने की आशंका

यूपी स्थित हाफिजगंज थाना क्षेत्र के पीलीभीत हाईवे पर शाम पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें गन्ने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना के कारण ट्रक और उस पर लदा सारा गन्ना कार पर आ गिरा, जिससे कार पूरी तरह दब गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बरेली की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक पीलीभीत की ओर जा रहा था। इस हादसे में कार में सवार लोगों की स्थिति और हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल केवल अनुमान ही लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed