सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Skipper Suryakumar Yadav on will Varun Chakravarthy and Kuldeep Yadav will play together in T20 World Cup

IND vs USA: वरुण-कुलदीप दोनों को प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका? सूर्यकुमार ने दो स्पिनर उतारने पर दिया जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि टूर्नामेंट के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।

Skipper Suryakumar Yadav on will Varun Chakravarthy and Kuldeep Yadav will play together in T20 World Cup
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने खिताब के बचाव के लिए उतरेगी। भारत और अमेरिका के बीच शनिवार को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत का संयोजन लगभग पक्का है, लेकिन यह देखना दिलचस्प बोहा कि क्या टीम प्रबंधन एकादश में दो स्पिनरों को उतारेगा। इस बात को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया है। सूर्यकुमार के अनुसार, वरुण और कुलदीप के बीच चयन अच्छा सिरदर्द है। 
Trending Videos

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेले थे वरुण-कुलदीप
सूर्यकुमार ने साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत टी20 विश्व कप में दो स्पिनरों को खिलाने से संकोच नहीं करेगा। कुलदीप और वरुण दोनों ने टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों को एक साथ केवल रायपुर में हुए दूसरे टी20 मैच में ही मौका मिला जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने कहा, यह एक अतिरिक्त फायदा है कि आपके पास इतने अच्छे गेंदबाज उपलब्ध हैं। लेकिन साथ ही आपको टीम संयोजन भी देखना होता है कि किस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ किसे खिलाया जाए। अगर जरूरत होगी कि हम दो स्पिनर या दो कलाई के स्पिनर को खिला सकते हैं तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। लेकिन वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है। ये दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से हैं और यह एक बहुत अच्छा सरदर्द है।

अभिषेक के साथ ईशान करेंगे पारी की शुरुआत?
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि टीम के पास दाएं हाथ के बल्लेबाजों की तुलना में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा होना भी एक अच्छी परेशानी है। ईशान किशन के अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है तो सूर्यकुमार ने जवाब दिया, क्या आप चौके-छक्के लगते हुए देखना पसंद नहीं करते? मुझे लगता है कि यह एक अच्छी परेशानी है और इस पर जरूरत से ज्यादा बातचीत की जा रही है। इस स्तर पर जब आप बाएं हाथ के स्पिनरों या ऑफ स्पिनरों के खिलाफ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, आप इतना क्रिकेट खेल चुके हैं और इतना अभ्यास कर चुके हैं। किसी भी दिन, चाहे स्पिनर गेंदबाजी कर रहा हो या तेज गेंदबाज और चाहे सामने दो बाएं हाथ के बल्लेबाज हों या दो दाएं हाथ के बल्लेबाज, आपका काम वही करना होता है जो टीम के लिए सबसे बेहतर हो और ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed