सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi Becomes World’s First Batter to Smash 100 Sixes in Youth ODIs, Sets New Indian Benchmark

वैभव सूर्यवंशी: यूथ-वनडे में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, इस मामले में बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने जूनियर क्रिकेट की सीमाएं तोड़ दीं। सबसे तेज 150, सबसे ज्यादा छक्के, फाइनल में ऐतिहासिक 175 रन और भारत का 411 रन का विशाल स्कोर, ये सब मिलकर उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का सबसे बड़ा पावर-हिटर साबित करते हैं। अगर यही फॉर्म जारी रही, तो भारतीय क्रिकेट को जल्द ही एक नया सुपरस्टार मिलने वाला है

Vaibhav Suryavanshi Becomes World’s First Batter to Smash 100 Sixes in Youth ODIs, Sets New Indian Benchmark
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग श्रेणी में ले जाते हैं। यूथ वनडे क्रिकेट में उन्होंने महज 25 पारियों में 110 छक्के जड़ दिए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में चौंकाने वाला है, क्योंकि उनसे अगले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बांग्लादेश के जवाद अबरार हैं, जिनके नाम 33 पारियों में सिर्फ 55 छक्के दर्ज हैं। यानी सूर्यवंशी ने उनसे ठीक दोगुने छक्के, कम पारियों में लगाए हैं। इतना ही नहीं, वह यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा।
Trending Videos

भारतीय पारी की रफ्तार: शुरुआती ओवरों में तूफान
  • भारत की इस ऐतिहासिक पारी में रन बनाने की रफ्तार साफ तौर पर दो हिस्सों में बंटी नजर आई।
  • ओवर 1 से 25: भारत ने सिर्फ दो विकेट खोकर 250 रन बनाए, रन रेट रहा 10 रन प्रति ओवर।
  • ओवर 26 से 50: भारत ने 161 रन जोड़े, लेकिन इस दौरान 7 विकेट गंवाए और रन रेट गिरकर 6.44 रह गया।
  • गौर करने वाली बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी 25.3 ओवर में आउट हो गए थे।
  • इसके बाद भारतीय पारी की गति में साफ गिरावट दिखी, जिससे उनकी अहमियत और ज्यादा उजागर होती है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

411 रन: अंडर-19 विश्व कप इतिहास में नया अध्याय
भारत ने इस मुकाबले में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही भारत अंडर-19 विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में 350 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। 2016 क्वार्टरफाइनल में नामीबिया के खिलाफ 349/6 रन बनाए थे, जब ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

 

फाइनल में भी टूटा पुराना रिकॉर्ड
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया का 253/7 था, जो उसने 2024 में भारत के खिलाफ बनाया था। भारत ने इस बार उस रिकॉर्ड को भी काफी पीछे छोड़ दिया।

भारत की बादशाहत, बाकी टीमें पीछे
यह भारत का अंडर-19 विश्व कप में तीसरा 400+ स्कोर है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की किसी और टीम ने इस टूर्नामेंट में एक से ज्यादा बार 400 रन का आंकड़ा नहीं छुआ।

 

रिकॉर्ड चेज भी भारत के नाम
अंडर-19 विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज भी भारत के ही नाम है। भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया था। कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारत की रिकॉर्डतोड़ पारियां यह साफ संकेत देती हैं कि अंडर-19 स्तर पर टीम इंडिया इस समय बाकी दुनिया से कई कदम आगे चल रही है।

 

रिकॉर्ड्स की बरसात
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने जूनियर क्रिकेट का इतिहास ही बदल दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई उनकी 175 रन की पारी सिर्फ एक बड़ी पारी नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की पूरी फेहरिस्त थी। उन्होंने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसे कीर्तिमान बनाए, जो पहले कभी नहीं देखे गए थे।

वैभव सूर्यवंशी के बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स
रिकॉर्ड विवरण
यूथ वनडे में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज 25 पारियों में
यूथ वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री रन 150 रन (75 गेंदों में)
यूथ वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 15 छक्के
एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के 30 छक्के
अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत का सर्वोच्च स्कोर 175 रन (80 गेंद)
अंडर-19 यूथ वनडे में सबसे तेज 150 71 गेंदों में
अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक 55 गेंदों में
यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन 1412 रन


भारत अंडर-19 (यूथ वनडे) में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी 25* 1412 175 56.48 165.72 4 7
विजय जोल 36 1404 128 42.54 73.12 4 7
यशस्वी जायसवाल 27 1386 114* 69.30 83.84 3 12
तन्मय श्रीवास्तव 34 1316 110 48.74 72.26 2 11
शुभमन गिल 16 1149 160 104.45 103.23 4 6
 

 

अंडर-19 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़े टीम स्कोर
मैच स्कोर
भारत vs इंग्लैंड, 2026 (फाइनल) 411/9
भारत vs नामीबिया, 2016 (क्वार्टर फाइनल) 349/6
ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड, 2004 340/5
भारत vs अफगानिस्तान, 2026 (सेमीफाइनल) 311/3

भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ में 350+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed