सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs USA Dream11 T20 World Cup Group A India vs USA Playing XI Captain Vice-Captain Players List

IND vs USA T20 Playing 11: तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

India vs USA T20 World Cup 2026 Playing 11 Prediction: भारत अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने खिताब बचाव के अभियान में उतरेगी। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव करता है या नहीं।

IND vs USA Dream11 T20 World Cup Group A India vs USA Playing XI Captain Vice-Captain Players List
भारत बनाम अमेरिका - फोटो : BCCI/ICC
विज्ञापन

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत का पहले मैच में सामना अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने 2024 विश्व कप में अमेरिका को हराया था और इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। 
Trending Videos

भारत खिताब का प्रबल दावेदार
भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन पर क्यों भारी ईशान का पलड़ा?
  • संजू सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
  • ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में लगातार दमदार पारियां खेली जिसमें एक शतक भी शामिल है।
  • ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक लगाया था और शीर्ष क्रम पर अपना दावा मजबूत कर लिया था। 
  • अभ्यास मैच में संजू सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इतना ही नहीं इस मैच में सैमसन की जगह अभिषेक के साथ ईशान किशन ओपनिंग के लिए उतरे थे।
  • ईशान किशन विकेटकीपर भी हैं, ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि सैमसन की जगह ईशान ही अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। 

तिलक की होगी वापसी
भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा भी चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। तिलक पेट की सर्जरी के कारण कुछ समय तक मैदान से बाहर थे। तिलक ने अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था और अच्छी बल्लेबाजी की थी। यह तय है कि तिलक अपने नियमित स्थान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे और चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार आएंगे। सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से फॉर्म में वापसी की है और सभी को उम्मीद रहेगी कि वह टी20 विश्व कप में भी इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे। 

वॉशिंगटन को मौका मिलने की संभावना कम
टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग-11 लगभग तय ही है, लेकिन एक स्थान जिस पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी वो वॉशिंगटन सुंदर हैं। टीम में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के रूप में पहले से ही दो ऑलराउंडर मौजूद हैं, ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वॉशिंगटन को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी। भारत के लिए शिवम दुबे अभ्यास मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। शिवम को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। 

गेंदबाजी की अगुआई करेंगे बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रामण की अगुआई करेंगे। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और शिवम तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे, जबकि अक्षर पटेल के साथ वरुण चक्रवर्ती स्पिन की जिम्मेदारी देखेंगे। वरुण और कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिलेगा, लेकिन टी20 में वरुण लंबे समय तक एकादश का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं, इसलिए उनका पलड़ा भारी है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रियस गोउस (विकेटकीपर), साइतेजा मुकामाला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोसथुश केंजिगे, सौरभ नेत्रवल्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed