{"_id":"6985cc88264ed46cd104b364","slug":"mohammed-siraj-likely-to-replace-harshit-rana-in-t20-world-cup-2026-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में शामिल हो सकता है यह घातक गेंदबाज, बाकियों के लिए बनेगा मुसीबत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में शामिल हो सकता है यह घातक गेंदबाज, बाकियों के लिए बनेगा मुसीबत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 06 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने भले ही भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि राणा की जगह एक ऐसे गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है जो अन्य टीमों के लिए मुसीबत साबित होगा। आइये जानते हैं...
हर्षित राणा
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उनकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक ऐसे गेंदबाज को टीम में शामिल करने की तैयारी कर रहा है जो बाकियों के लिए मुसीबत साबित हो सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीम प्रबंधन हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल करने की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos
वॉर्म-अप मैच में चोटिल हुए थे राणा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में हर्षित को घुटने में चोट लगी थी। अब उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उन्हें अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। लेकिन हालत ठीक नहीं लग रही है। आज तक पता चल जाएगा।'
इस दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि अगर हर्षित बाहर होते हैं तो टीम प्रबंधन की स्ट्रैटजी क्या होगी। उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि पिछले 1-2 वर्षों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या ऐसे गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नंबर 9 से बड़े शॉट लगाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो टॉप आठ क्या कर रहे हैं। हम सबसे अच्छे खिलाड़ी को चुनने की कोशिश करेंगे।' हर्षित राणा अब तक भारतीय टीम के लिए नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन नौ मैचों में उन्होंने नौ विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 रहा है।

पहले भी मिला था सिराज को मौका
अब खबर आई है कि मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। वह पहले भी विश्व कप 2024 के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह बुमराह के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हो सकते हैं। सिराज ने पिछला टी20 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज सिराज ने 16 मैचों में 32.28 की औसत से 14 विकेट लिए हैं, जिसमें उनकी इकोनॉमी 7.79 और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 रहा है।

पाकिस्तान ने किया भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान
सात फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी और टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया। बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई हाईवोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। उस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना था, लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया।