सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Opening Ceremony Badshah Nora Fatehi Performance Check Time Venue Live telecast details

T20 World Cup: उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरेंगे बादशाह और नोरा फतेही, जानें कितने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

T20 World Cup Opening Ceremony 2026: टी20 विश्व कप का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सभी 20 टीमें इसमें अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। पहले दिन उद्घाटन समारोह भी होना है। आइए जानते है उद्घाटन समारोह कितने बजे से शुरू होगा।

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony Badshah Nora Fatehi Performance Check Time Venue Live telecast details
टी20 विश्व कप 2026 उद्घाटन समारोह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शनिवार से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारत के पास लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का मौका होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह से होगी जिसमें बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री नोरा फतेही अपने प्रदर्शन से चार चांद लगाएंगे। 
Trending Videos

पहले दिन होंगे तीन मैच
टी20 विश्व कप के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच कोलकाता में दोपहर तीन बजे से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा। तीसरे मैच में भारत का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम
टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले होगा। रंगारंग कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसमें बादशाह और नोरा फतेही के अलावा संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। केवल मैच के टिकट धारक ही उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकेंगे। 
 

20 टीमें लेंगी हिस्सा
पिछले बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। इनमें से दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी जिसके बाद दो टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस बार जो टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलेंगी उनमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

आठ स्थलों पर होंगे विश्व कप के मैच
टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed