सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Sooryavanshi shines in final of Under-19 World Cup against England social media reactions

Vaibhav Shines: विश्वकप में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सोशल मीडिया पर मिले धुरंधर और अतुलनीय जैसे तमगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, जिस पर अब उन्हें क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi shines in final of Under-19 World Cup against England social media reactions
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी में उनके बल्ले से 15 चौके और इतने ही छक्के निकले। 14 वर्षीय बल्लेबाज के इस दमदार प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने तो यहां तक कह दिया कि सूर्य को कौन रोकेगा! 
Trending Videos

Vaibhav Sooryavanshi shines in final of Under-19 World Cup against England social media reactions
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
आईसीसी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूटा
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट फाइनल (पुरुष, महिला और सभी आयु वर्ग) में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम था, जिन्होंने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली पारी में 163 गेंद में 174 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी टीम पारी रन औसत शतक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी भारत 7 439 62.71 1 3
फैसल शिनोजादा अफगानिस्तान 6 435 87.00 2 2
बी.ए. मायेस इंग्लैंड 6 399 79.80 1 2
वी. चामुदिथा श्रीलंका 5 310 62.00 2 0
थॉमस रियू इंग्लैंड 6 299 74.75 1 2

Vaibhav Sooryavanshi shines in final of Under-19 World Cup against England social media reactions
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यवंशी ने यह कारनामा सिर्फ 71 गेंदों में 150 रन पूरे करके किया, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है (उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार)। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन मायेस के नाम था, जिन्होंने इसी मैदान पर इसी टूर्नामेंट में 98 गेंदों में 150 रन बनाए थे।

यहीं नहीं, इस सीजन की शुरुआत में भी वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज 150 रन जड़ा था। सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि महज 59 गेंदों में हासिल की, जिससे उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। डिविलियर्स ने 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे। लगातार रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनने की पूरी क्षमता रखते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi shines in final of Under-19 World Cup against England social media reactions
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
वैभव की इस शानदार पारी के लिए सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज और प्रशंसक बधाईयां दे रहे हैं। आइये देखते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed