{"_id":"6985a82bedd7ce1f6504532c","slug":"young-man-crushed-by-unknown-vehicle-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: सड़क पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: सड़क पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
सचिन की शादी सात वर्ष पहले राया तहसील के गांव हंसी निवासी सपना से हुई थी। वह अपने पीछे माता-पिता, दो छोटे भाई और दो बेटियां छाया व राधिका को रोता-बिलखता छोड़ गया। युवक की मौत से गांव बझेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक सचिन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
युवक थ्री व्हीलर से उतर कर सड़क पार कर रहा था। एक अज्ञात वाहन ने युवक का कुचल दिया। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
Trending Videos
गांव बझेड़ा निवासी सचिन पुत्र शिव सिंह, खैर से बाजार कर वापस लौट रहे थे। 5 फरवरी देर शाम खैर-अलीगढ़ रोड पर वह थ्री-व्हीलर से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सचिन की शादी सात वर्ष पहले राया तहसील के गांव हंसी निवासी सपना से हुई थी। वह अपने पीछे माता-पिता, दो छोटे भाई और दो बेटियां छाया व राधिका को रोता-बिलखता छोड़ गया। युवक की मौत से गांव बझेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।
