{"_id":"69ff3e2119ef994c5406ebbd","slug":"raigarh-two-people-died-after-being-crushed-by-a-speeding-tractor-as-it-overturned-the-incident-occurred-while-the-tractor-was-returning-home-after-ploughing-its-fields-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4260452-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, खेत जोताई करके घर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, खेत जोताई करके घर लौट रहे थे दोनों
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खेत जोताई करके घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
लैलूंगा थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत जोताई करके घर लौटे समय तेज रफ्तार ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट जाने की घटना में ट्रेक्टर में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित भगत निवासी भेड़ीमुड़ा लैलूंगा थाने में जानकारी देते हुए बताया कि बीती सुबह 6 बजे उसके बड़े पिता का लड़का अलेश भगत अपने ट्रेक्टर को लेकर गांव के महादेव भगत के साथ खेत जोताई करने गया था।
दोनों खेत जोताई करके दोपहर करीब 12 बजे के आसपास घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेक्टर को गांव का महादेव भगत चला रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेक्टर पर महादेव भगत नियंत्रण खो बैठा और फिर ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
इस घटना में अलेश भगत एवं महादेव भगत दोनों ट्रेक्टर के नीचे दब गये और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
बहरहाल, अंकित भगत की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।