सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Santosh Das dies after being hit by an unidentified vehicle angry villagers stage a road blockade in Raigarh

Raigarh: अज्ञात वाहन की ठोकर से संतोष दास की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शुरू किया चक्काजाम, मौके पर पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं।

Santosh Das dies after being hit by an unidentified vehicle angry villagers stage a road blockade in Raigarh
सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाटी चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए संतोष दास 25 साल, को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही संतोष दास की मौत हो गई। इस घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क में उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया, जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस मार्ग पर 24 घंटे फ्लाईऐश लोड भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है, संभवतः फ्लाईऐश लोड भारी वाहन की चपेट में आकर यह घटना हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम किए जाने की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए है।
 


सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed