सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Kawardha Congress Leader Arrested Before Wedding; Read Full Story

Raipur: शादी का लड्डू खाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार,10 साल तक किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने कराई जेल की सैर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कवर्धा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sun, 26 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक कांग्रेस नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Raipur: Kawardha Congress Leader Arrested Before Wedding; Read Full Story
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक कांग्रेस नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बड़े प्रकरण में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता को शादी से ठीक पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक युवती की ओर से गंभीर यौन शोषण के आरोपों के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इससे रायपुर समेत कबीरधाम में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
Trending Videos






आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे उसे कवर्धा लाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आरोपी की जानकारी मिलने पर टीम ने उसे हिरासत में लिया। कवर्धा के जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मई को तय थी शादी
खास और बड़ी बात यह है कि रवि चंद्रवंशी की शादी सात मई को तय थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद अब वो जेल की हवा काटेगा। इस घटना को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से पीछे हट गया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन-जांच पड़ताल कर रही है। इस केस में दोनों पक्षों के बयान, सबूत और अन्य पहलुओं को शामिल कर जांच की जा रही है।


दस साल तक शारीरिक शोषण का आरोप
इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने उसे शादी का भरोसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कवर्धा के डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने लिखित आवेदन में कहा है कि साल 2016 से आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  इधर, शादी वाले घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। 


मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम को पता चला कि आरोपी अपने घर पर नहीं है। रायपुर में जानकारी मिलने के बाद कबीरधाम पुलिस की टीम वहां गई थी। शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर कवर्धा महिला थाना लाया गया।






कांग्रेस के सीनियर नेताओं का करीबी
जैसा कि सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है कि आरोपी कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं का करीबी रहा है। उसके कई नेताओं के साथ फोटो हैं। अपने इसी पहुंच की वजह से उसे किसान नेता की कमान मिली थी। वह पूर्व में जोगी कांग्रेस में रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुका है। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा। दो साल पहले ही कांग्रेस में वापसी की है। वर्तमान में वह किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है। पार्टी आरोपी के ऊपर क्या कार्रवाई करती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed