सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Accused arrested in misdeed case on pretext of marriage in Raigarh

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर शोषण: बार-बार संबंध बनाए, अब शादी से किया इनकार; आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।
 

Accused arrested in misdeed case on pretext of marriage in Raigarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अंबिकापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 8 अप्रैल को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 में घरेलू विवाद के चलते वह अपने बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है। इसी दौरान धर्मेंद्र पासवान (28) का उसके घर आना-जाना था। उसने सहारा देने और शादी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, 2022 में आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। 2025 में आरोपी इलाज के बहाने अपने गांव चला गया। 15 जनवरी को रायगढ़ लौटकर उसने फिर संबंध बनाए, लेकिन शादी से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। अंबिकापुर में उसके होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed