{"_id":"69db002cfc652e4bb709c20c","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-a-dispute-arose-over-who-could-eat-wild-boar-meat-alone-the-court-sentenced-two-accused-to-life-imprisonment-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4154169-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: मामूली विवाद में पीट-पीटकर की थी युवक की हत्या, कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: मामूली विवाद में पीट-पीटकर की थी युवक की हत्या, कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्रकैद
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो लोगों ने मिलकर अपने ही एक साथी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिससे इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Trending Videos
मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी खुर्द के अंतर्गत आने वाले ग्राम सकरलिया का है। जहां आरोपी रत्थू राम राठिया 60 साल एवं सीताराम राठिया 35 साल, ने श्याम लाल राठिया को नॉनवेज अकेले खा लेने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से पीट दिया, जिससे श्याम लाल के सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनवाई पश्चात दोनों आरोपी रत्थू राम राठिया और सीताराम राठिया को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए एक-एक हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया।