सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Report: Rain in the Hills Due to Western Disturbance

Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा; दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ शिमला/ श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

Weather Report: Rain in the Hills Due to Western Disturbance
बारिश के दौरान बादलों से घिरे पहाड़... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है, कहीं बारिश और कहीं तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

Trending Videos


आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा-अटल टनल में बर्फबारी, पर्यटकों की आमद बढ़ी : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी में बर्फ गिरी, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं शिमला समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश में भूस्खलन का असर भी देखने को मिला। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बंद हो गया, जबकि जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही चार दिन बाद बहाल हुई। पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, खासकर लाहौल के कोकसर में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया।

जम्मू में 10 मिनट तक रहा बवंडर, लोगों में दहशत
दूसरी ओर, जम्मू के अखनूर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुर्लभ मौसम घटना सामने आई, जब करीब 10 मिनट तक बवंडर देखा गया। डॉ मुख्तार अहमद के अनुसार यह घटना क्षेत्र के लिए असामान्य है। उन्होंने बताया कि यह बवंडर गरज वाले बादलों के कारण बना और अचानक मौसम बदलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत फैल गई, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। शाम के समय अचानक काले बादल छा गए, जिसके बाद कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। बारिश थमने के बाद आसमान में इंद्रधनुष भी दिखाई दिया।

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों में बढ़ी गर्मी, बढ़ेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से गर्मी बढ़ गई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इस रविवार मौसम सुहावना होने वाला है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि सोमवार से फिर से राजधानी में धूप निकलेगी और तापमान में भी वृद्धि होगी।

यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रेदश में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को यूपी, बिहार राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को   भी कई शहरों में पारा चढ़ा रहा। 

पंजाब में 15 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम
पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी का सिलसिला अब थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी तरह की बारिश या आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे वहां मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed