सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck ran over six vehicles in quick succession in Anand Parvat and one death

दिल्ली में बेकाबू होकर दौड़ा ट्रक: एक के बाद एक छह वाहनों को रौंदा, मच गई अफरा-तफरी; स्कूटी सवार की मौत

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में  एक बेकाबू ट्रक ने एक कार, दो बाइक, एक स्कूटी, एक ई-रिक्शा और एक अन्य ट्रक को लगातार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए।

truck ran over six vehicles in quick succession in Anand Parvat and one death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक कुछ दूर जाकर रुक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन घायलों को नजदीकी अचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया।

Trending Videos


हादसे में एक की मौत
अस्पमाल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त मनजीत सिंह (65) के रूप में हुई है। हादसे में पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक के अलावा हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक छह वाहनों को मारी टक्कर
आरोपी ने एक कार, दो बाइक, एक स्कूटी, ई-रिक्शा व एक ट्रक को टक्कर मारी। टक्कर मारने वाला ट्रक शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी मुंडका का बताया जा रहा है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर उसका मैकेनिकल इंस्पेक्शन करवाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आनंद पर्वत थाना पुलिस को दोपहर करीब 2.35 बजे खबर मिली कि आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र, गली नंबर-8 में हरियाणा नंबर के एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी दी। खबर मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एक कार, दो बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा व एक अन्य ट्रक क्षतिग्रस्त मिले।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने कुछ खड़े हुए तो कुछ वहां से गुजर रहे वाहनों को टक्कर मारक्है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर एक बुजुर्ग की मौत का पता चला, बाकी को मामूली चोट थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे मेंं लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। एक टीम को मुंडका ट्रांसपोर्ट कंपनी भेजा गया है। चालक की भी पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि ट्रक के ब्रेक फेल हुए या किसी और वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed