{"_id":"69da7daa28eb2cead001e3c0","slug":"inauguration-of-dakshin-delhi-and-prints-of-divine-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131928-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दक्खिन दिल्ली व प्रिंट्स ऑफ डिवाइन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दक्खिन दिल्ली व प्रिंट्स ऑफ डिवाइन का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
नई दिल्ली। आरजीए ग्रुप की तरफ से प्रस्तुत दो विशिष्ट कला प्रदर्शनियों दक्खिन दिल्ली एक पवित्र संवाद और दिव्य छाप का उद्घाटन बीकानेर हाउस स्थित अर्जानी एटेलियर प्राइवेट में हुआ। प्रसिद्ध डिजाइनर और सांस्कृतिक संरक्षक रसील गुजराल अंसल की क्यूरेट की गईं ये प्रदर्शनी भारत की समृद्ध आध्यात्मिक दृश्य साकेत को एक साथ प्रस्तुत करतीं हैं। ये प्रदर्शनी 10 मई तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। दक्खिन दिल्ली में दक्कन और उत्तर भारत की कला शैलियों विशेष रूप से तंजौर, मैसूर और पिचवाई चित्रकला के माध्यम से देवत्व की विविध अभिव्यक्तियों को प्रस्तुत किया गया है।
वहीं, दिव्य छाप प्रदर्शनी भारत की प्रारंभिक लिथोग्राफिक प्रिंट परंपरा को समर्पित है, जिसमें महान कलाकार राजा रवि वर्मा के दुर्लभ कार्यों सहित 21 विशेष ओलियोग्राफ और भक्ति चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन