{"_id":"69dac86a510cbd052503a6c3","slug":"ghaziabad-misdemeanor-in-moving-car-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को भरतपुर में फेंककर भागे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को भरतपुर में फेंककर भागे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
सार
विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए।
demo
विज्ञापन
विस्तार
टीलामोड़ से महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए।
Trending Videos
भरतपुर के अस्पताल में महिला ने पुलिस को दरिंदगी की आपबीती सुनाई तो जीरो एफआईआर दर्ज करके गाजियाबाद कमिश्नरेट को भेज दी गई। साथ ही राजस्थान पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को गाजियाबाद के कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर स्थानांतरित की है। इसमें पीड़िता ने जानकारी दी कि वह हरियाणा के पलवल की रहने वाली है और गाजियाबाद के लोनी में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। यहां पर उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु से हुआ था। छह अप्रैल की दोपहर वह प्लॉट देखने के लिए गाजियाबाद आई थीं और लोनी जा रही थीं।
आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने उन्हें टीलामोड़ बुलाया था। यहां से कार में बैठाकर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने चल दिए। उसी दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में महिला के साथ दरिंदगी की और राजस्थान में फेंककर भाग गए। सात अप्रैल को जब उन्हें होश आया तो वह भरतपुर के अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें नहीं पता कि किसने अस्पताल में भर्ती कराया था।
एसीपी ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और आठ अप्रैल को राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर चली गई। अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के अस्पताल में आने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और इलाज भी किया गया। हालांकि, बाद में महिला को उनके परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए।
-डाॅ. योगेंद्र कुमार, कार्यवाहक सीएमएस
पीड़ित महिला के परिवार से संपर्क किया गया था। महिला को परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गए हैं। प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपियों की पहचान और तलाश करने में टीम जुट गई है। जल्द ही महिला के बयान करके आगे की कार्रवाई करेगी।
-अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन