सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gas Crisis: Black marketing of cylinders continues unabated; government claims prove futile

Gas Crisis: सिलिंडर के लिए कालाबाजारी जारी, सरकार के दावे बेकार; ब्लैक में लेने के बावजूद कम मिल रही है गैस

सनी सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
सार

भले ही सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए पूरी दिल्ली में विजिलेंस की टीम तैनात कर रखी हो, लेकिन सरकार की ढीली जांच व्यवस्था के चलते सिलिंडरों की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है।

Gas Crisis: Black marketing of cylinders continues unabated; government claims prove futile
LPG Gas Crisis, file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में सिलिंडर की कालाबाजारी थम नहीं रही। भले ही सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए पूरी दिल्ली में विजिलेंस की टीम तैनात कर रखी हो, लेकिन सरकार की ढीली जांच व्यवस्था के चलते सिलिंडरों की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है।

Trending Videos


सरकारी दावों की पड़ताल करने जब अमर उजाला की टीम निकली तो लोगों ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी नहीं हो रही और अगर हो भी रही है तो डिलीवरी मैन 500 से 700 रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं। इतना ही नहीं जो सिलिंडर आ रहा उसमें 5 से 6 किलो गैस कम आ रही। इस वजह से लोग कतार में खड़े होने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर के लिए कतार लगाने को नहीं जा रहे काम
विवेक विहार स्थित एक गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने आई राज रानी ने बताया कि डिलिवरी मैन सिलिंडर डिलिवरी के नाम पर 500 से 700 रूपये अतिरिक्त शुल्क मांगते हैं इसलिए वह काम छोड़कर खुद सिलिंडर लेने आई हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपने शिकायत नहीं कि तो उन्होंने कहा सिलिंडर मिल रहा है यह कम है क्या।

आधे दिन की छुट्टी लेकर सिलिंडर लेने विश्वास नगर स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने आए मनीष ने आरोप लगाया कि घर पर जो सिलिंडर डिलिवरी होती है उसमें 4 से 5 किलो गैस कम होती है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है इसलिए काम छोड़कर वह खुद गैस लेने आये हैं। यमुनापार स्थित एक गैस एजेंसी में रामदास ने एजेंसी वालों पर उनका सिलिंडर न देकर ब्लैक करने का आरोप लगाकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। लेकिन एजेंसी वाला इस बात से अपना पल्ला झाड़ता नजर आया।

भइया हम तो सिलिंडर डिलिवरी कर रहे हैं अब कोई खुद से सिलिंडर लेने आ रहा है तो उसको हम रोक तो नहीं सकते हैं।
-करन पाल, डिलिवरी मैन

नहीं रुक रहा पलायन
एलपीजी संकट का असर अब मजदूरों की जिंदगी और रोजगार पर दिखाई देने लगा है। राजधानी की विभिन्न लेबर मंडियों में गैस संकट के कारण मजदूरों की संख्या में कमी देखी जा रही है। सुबह-सुबह काम की तलाश में जुटने वाले मजदूरों की भीड़ अब पहले जैसी नहीं रही। बताया जा रहा हैं कि एलपीजी संकट के चलते मजदूरों का पलायन जारी है और जो मजदूर बचे हैं, वो भी पलायन की बात कह रहे हैं।

ठेकेदारों ने भी मजदूरों के पलायन की पुष्टि की है। ठेकेदारों व स्थनीय लोगों का कहना है कि पहले जहां सुबह बड़ी संख्या में मजदूर मिल जाते थे, अब उतने मजदूर नहीं मिल रहे। इलाके की लेबर मंडियों में पहले की तुलना में काफी कम भीड़ नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed