सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Worker who fell from Rupanadham plant dies in hospital in Raigarh

Raigarh: रूपाणाधाम प्लांट से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत, सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर लग चुका है जुर्माना

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में दो दिन पहले रूपाणाधाम प्लांट में उंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Worker who fell from Rupanadham plant dies in hospital in Raigarh
ऊंचाई से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिन पहले रूपाणाधाम प्लांट में उंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित के गदगांव-सरायपाली में में स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्राईवेट लिमिटेड में 8 अपै्रल की सुबह काम करने के दौरान दीपक चौहान नामक श्रमिक कार्य के दौरान ऊपर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई है। विदित रहे कि श्रम न्यायालय ने पिछले दिनों ही औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर चूक मानते हुए पांच उद्योगों पर आर्थिक दंड लगाया गया। जिसमें मेसर्स श्री रूपणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर 8 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया था। साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल, श्रम कानूनों एवं कार्यस्थल सुरक्षा उपायों का गंभीरता से पालन करें। लापरवाही की स्थिति में भविष्य में और कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित रूपाणाधाम प्लांट में परसो एक घटना हुई थी, रूपाणाधाम प्लांट में मेटनेंस काम के चलते वर्तमान में काम बंद है। डे शिफ्ट में काम के दौरान जब लोग वापस जा रहे थे तब दीपक चौहान बायलर वाले क्षेत्र में था। इस दौरान नीचे गिरने की आवाज के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने देखा की दीपक जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके सिर में चोट लगा हुआ था। घायल दीपक को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच आज सुबह 9 बजे दीपक चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ऊंचाई से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत

ऊंचाई से गिरे श्रमिक की अस्पताल में मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed