सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Fraud worth crores in name of insurance maturity Fake call center gang from Delhi-NCR in grip of Raipur police

बीमा मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी: रायपुर पुलिस के शिकंजे में दिल्ली-एनसीआर का फर्जी कॉल सेंटर गिरोह

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी।

Fraud worth crores in name of insurance maturity Fake call center gang from Delhi-NCR in grip of Raipur police
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी। मुजगहन थाना क्षेत्र के एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में संचालित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नोएडा के गौर सिटी मॉल में कॉल सेंटर चलाकर देशभर के लोगों को फोन करते थे। वे खुद को बैंक या बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ितों को झांसे में लेते थे। बातचीत के दौरान महिला आवाज का इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती थी। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजगहन निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों ने करीब 9.60 लाख रुपये की ठगी की। जब उसे शक हुआ और उसने बैंक में दस्तावेजों की जांच कराई, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार, अजय तिवारी और रिंकू सिंह के रूप में हुई है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले कई महीनों से इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए देशभर में लोगों को निशाना बना रहे थे। बीमा मैच्योरिटी और लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की बात भी सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed