{"_id":"69c258fedf9150a3790b09ab","slug":"connecting-flight-service-starts-from-raipur-to-jaipur-know-the-schedule-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur to Jaipur flight: रायपुर से जयपुर की दूरी अब आसान, कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू, जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur to Jaipur flight: रायपुर से जयपुर की दूरी अब आसान, कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू, जानें शेड्यूल
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जयपुर की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रही है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे लंबे समय से चली आ रही सीधी उड़ान की मांग को आंशिक राहत मिली है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जयपुर की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रही है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे लंबे समय से चली आ रही सीधी उड़ान की मांग को आंशिक राहत मिली है।
यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई है, जिसमें रायपुर से जयपुर तक की यात्रा हैदराबाद के रास्ते पूरी होगी। वहीं वापसी में यह फ्लाइट जयपुर से नवी मुंबई होते हुए रायपुर पहुंचेगी। इस नई व्यवस्था के साथ यात्रियों को अब पहले की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
सुबह की शुरुआत के साथ ही यह सफर शुरू होगा, जब विमान रायपुर से उड़ान भरकर पहले हैदराबाद पहुंचेगा और वहां से दूसरी फ्लाइट के जरिए जयपुर के लिए रवाना होगा। पूरे सफर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा सके, हालांकि यह सीधी उड़ान नहीं है, फिर भी यह एक बड़ा विकल्प बनकर सामने आई है।
इस रूट पर 180 सीटों वाले एयरबस विमान का रोजाना संचालन किया जाएगा। टिकट की कीमतों की बात करें तो शुरुआती किराया लगभग 7500 रुपये से शुरू होकर 11000 रुपये तक जा सकता है, जो सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदलता रहेगा। ट्रैवल ऑपरेटर्स का मानना है कि अगर इस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिला तो भविष्य में इसमें और सुधार या बदलाव किए जा सकते हैं।
दरअसल, रायपुर और जयपुर के बीच हवाई सेवा को लेकर पिछले करीब एक दशक से मांग चल रही थी। अब इस नई कनेक्टिंग फ्लाइट के शुरू होने के साथ उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इसी बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इस रूट पर अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए सर्वे पूरा कर लिया है और रायपुर-मुंबई-जयपुर रूट पर नई फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।
वर्तमान में रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई और हैदराबाद के लिए रोजाना कई उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनसे बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। नई सेवा के जुड़ने से न केवल जयपुर बल्कि अन्य बड़े शहरों के लिए भी कनेक्टिविटी मजबूत होने की संभावना है।
Trending Videos