{"_id":"69c26a7d88cd3e201801ae60","slug":"former-district-sports-officer-booked-for-molestation-immoral-offer-made-by-showing-500-rupee-note-balod-news-c-1-1-noi1492-4085483-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद में स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत: महिला को रोका, 500 का नोट दिखाकर दिया ऐसा प्रस्ताव; थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत: महिला को रोका, 500 का नोट दिखाकर दिया ऐसा प्रस्ताव; थाने पहुंचा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआई और पूर्व जिला खेल अधिकारी पर एक महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अकेला पाकर रोका, अश्लील बातें कीं और 500 रुपये का नोट दिखाकर अनैतिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया।
थाना डौंडी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (पीटीआई) और पूर्व जिला खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर पर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का आरोप लगाया है।
Trending Videos
शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब महिला शिक्षक के घर के पास से गुजर रही थी। आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने महिला को अकेला पाकर रोका। उसने महिला से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने महिला को 500 रुपये का नोट दिखाया। उसने अनैतिक संबंध बनाने का प्रस्ताव भी दिया। पीड़िता ने इस शर्मनाक घटना की शिकायत पुलिस से की। डौंडी पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर एक्शन
पीड़िता की शिकायत को डौंडी पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर डौंडी के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक हैं। वह पूर्व में जिला खेल अधिकारी भी रह चुके हैं। उन पर एक महिला से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का आरोप है। 500 रुपये का नोट दिखाकर अनैतिक संबंध का प्रस्ताव देना भी आरोप में शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।