सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Wrong electricity connection wreaks havoc in Khairwahi village, destroying equipment worth lakhs.

Balod: गलत बिजली कनेक्शन से ग्राम खैरवाही के घरों में मची तबाही, लाखों के उपकरण जलकर हुए खाक

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

खैरवाही में 22 मार्च को बिजली विभाग की लापरवाही से गलत कनेक्शन के कारण हाई वोल्टेज आया। इससे लाखों रुपये के उपकरण जल गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।

Wrong electricity connection wreaks havoc in Khairwahi village, destroying equipment worth lakhs.
बिजली सामग्रियां तबाह
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले की ग्राम पंचायत खैरवाही में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड नंबर दो, बजरंग चौक पर मरम्मत कार्य के दौरान कथित तौर पर गलत बिजली कनेक्शन किए जाने से हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। इसके चलते ग्रामीणों के घरों में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और पंखे जैसे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। भारी नुकसान से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जुलूस निकालकर मुआवजे की मांग की है।

Trending Videos


मरम्मत के बाद बढ़ा वोल्टेज
ग्रामीणों ने बताया कि 22 मार्च को बिजली खंभे पर सुधार कार्य किया गया था। कर्मचारियों के वापस जाते ही जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, उच्च ताप (हाई वोल्टेज) के कारण उपकरणों से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों की तकनीकी चूक की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान की भरपाई के लिए प्रदर्शन
आर्थिक नुकसान झेल रहे पीड़ित ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। जुलूस की शक्ल में कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को तत्काल दुरुस्त किया जाए और हुए नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाए।

क्यों ऐसा हुआ है, पता करवाते हैं....?
अधिशाषी अभियंता, विद्युत विभाग शरद कुमार ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है। आवेदन मुझ तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि क्या पूरा मामला है, क्यों ऐसी घटना घटित हुई? इसकी जांच कराई जाएगी और यदि यह मुआवेज के दायरे में आता है तो मुआवजा भी दिया जाएगा।

 

बिजली सामग्रियां तबाह

बिजली उपकरण तबाह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed