{"_id":"69b9330cc9a7d10a6506c38a","slug":"gas-cylinders-are-now-being-stolen-from-homes-with-cctv-footage-capturing-crime-in-raipur-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये-गहने छोड़ अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर: अब घरों से उड़ रहे गैस सिलिंडर, CCTV में वारदात कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये-गहने छोड़ अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर: अब घरों से उड़ रहे गैस सिलिंडर, CCTV में वारदात कैद
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर समेत प्रदेश में चोरी का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी के बजाय गैस सिलिंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर से सिलिंडर चोरी हो गया।
चोर अब घरों से उड़ रहे गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर समेत प्रदेश में चोरी का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी के बजाय गैस सिलिंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर से सिलिंडर चोरी हो गया।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी रितेश उप्पल के घर के बाहर आंगन में रखा गैस सिलिंडर देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति सिलिंडर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर के बाहर रखे गैस सिलिंडर और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Trending Videos