{"_id":"69b8f01e2c0f13cb450dcad9","slug":"mini-truck-crossed-in-front-of-house-at-night-when-cctv-gave-clue-thief-was-caught-by-police-in-raipur-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: रात में घर के सामने से मिनी ट्रक पार, CCTV से सुराग मिला तो चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: रात में घर के सामने से मिनी ट्रक पार, CCTV से सुराग मिला तो चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी मिनी ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी मिनी ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
मामला 13 मार्च की रात का है, जब प्रार्थी अमित साहू ने अपनी मिनी ट्रक घर के सामने खड़ी कर लॉक कर दी थी। अगले दिन सुबह जब वह बाहर निकले तो वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सोनू साहू के बारे में जानकारी मिली। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई अशोक लेलैंड डोस्ट प्लस मिनी ट्रक (CG 04 FH 4470) को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos