{"_id":"69b8ea8c41fafffd220066ea","slug":"sensation-due-to-stabbing-in-raipur-criminals-attacked-due-to-old-enmity-3-accused-arrested-within-12-hours-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने किया हमला, 12 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने किया हमला, 12 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर कालीबाड़ी इलाके में मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर कालीबाड़ी इलाके में मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर बस्ती में आमने-सामने रहने वाले दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। 15 मार्च की रात करीब 9 बजे धनराज किराना दुकान के पास अभिषेक सोनी अपने भाई के साथ बैठा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में अभिषेक सोनी, समीर बघेल और बीच-बचाव करने आई गुड्डी बघेल घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गांधीनगर और कालीबाड़ी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पूर्व में कई तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा भी दिलाई जा चुकी है। हाल ही में नेहरू नगर इलाके में भी एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर हथियार और मादक पदार्थ जब्त किए गए थे।
Trending Videos