सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Major weather change in Chhattisgarh, storm and rain break the heat, alert for the next five days

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा उलटफेर, आंधी और बारिश से गर्मी पर ब्रेक, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Mar 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

17 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

Major weather change in Chhattisgarh, storm and rain break the heat, alert for the next five days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Trending Videos


रात करीब 12 बजे के बाद अचानक मौसम बिगड़ा और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। बारिश और आंधी का असर दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और रायगढ़ समेत कई जिलों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले दो दिनों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा (40–50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में उमस महसूस हो सकती है, जबकि शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है। बीते दिन प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था, लेकिन अब अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रह सकता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed