{"_id":"69b8eb9ec9a7d10a6506c333","slug":"19-lakh-fraud-in-the-name-of-foreign-currency-raipur-police-arrested-interstate-accused-from-west-bengal-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी करेंसी के नाम पर 19 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी करेंसी के नाम पर 19 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और आईफोन भी जब्त किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और आईफोन भी जब्त किया गया है।
मामला टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़े हरदीप सिंह होरा से जुड़ा है, जिन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए होटल बुकिंग के नाम पर झांसे में लिया गया। आरोपी ने खुद को हर्षित अग्रवाल बताकर अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग की बात कही और भरोसा जीत लिया। आरोपियों ने पीड़ित को करेंसी टॉवर स्थित एक ऑफिस में बुलाया और 18,000 अमेरिकी डॉलर व 2,000 पाउंड (करीब 19.47 लाख रुपये) लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन हावड़ा में ट्रेस की गई। टीम ने वहां दबिश देकर प्रोसेनजित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 4.5 लाख रुपये नकद और करीब 5.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos