{"_id":"69aff5965ae4ffb587003681","slug":"ig-deepak-jha-conducts-annual-inspection-in-jashpur-takes-stock-of-police-arrangements-by-saluting-the-parade-raipur-news-c-1-1-noi1497-4033369-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: जशपुर में IG दीपक झा का वार्षिक निरीक्षण, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं; पुलिस बल को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: जशपुर में IG दीपक झा का वार्षिक निरीक्षण, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं; पुलिस बल को दिए निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस दरबार में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसएसपी लाल उमेद सिंह, एएसपी राकेश पाटनवार सहित सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
IG दीपक झा परेड का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने मंगलवार को जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर पहुंचकर परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, वेश-भूषा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया।
आईजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रक्षित केंद्र में शासकीय वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। वाहन शाखा, कैश शाखा, स्टोर शाखा और पुलिस कैंटीन की व्यवस्थाएं भी देखीं। आईजी ने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आयोजित पुलिस दरबार में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की नसीहत दी। उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग के लिए कंप्यूटर ज्ञान को आवश्यक बताया। सभी पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष होने की सलाह दी।
Trending Videos

नशे-भ्रष्टाचार से दूर रहने की सख्त हिदायत
पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को नशे और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में गांजा तस्करी के मामले में संलिप्त दो पुलिसकर्मियों को जेल भेजा गया है। यह दर्शाता है कि ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

आईजी ने दिया ये आदेश
आईजी दीपक झा ने सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। आईजी ने सभी लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एएसपी राकेश पाटनवार सहित जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।