{"_id":"69bfc955605b67540b04a8c2","slug":"theft-for-luxury-hobby-youth-uprooted-bike-tyre-4-accused-including-2-minors-arrested-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी शौक के लिए चोरी: बाइक का टायर उखाड़ ले गए युवक, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी शौक के लिए चोरी: बाइक का टायर उखाड़ ले गए युवक, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक कुछ युवकों को अपराध की राह पर ले गया। राजधानी के डीडी नगर इलाके में बाइक का टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक कुछ युवकों को अपराध की राह पर ले गया। राजधानी के डीडी नगर इलाके में बाइक का टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला तब सामने आया जब इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी परमेश्वर सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल (यामाहा R-15) से टायर और कुछ पार्ट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बाइक घर के पास खड़ी थी और सुबह पड़ोसी ने टायर गायब होने की जानकारी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद साइबर सेल और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके खुद के वाहन का टायर खराब हो गया था, जिसके कारण उन्होंने दूसरी बाइक से टायर निकालकर अपने वाहन में लगा लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास मिली मोटरसाइकिल भी चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया टायर और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending Videos