फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Reena Verma became president of Bemetara District Panchayat

रीना वर्मा बनीं अध्यक्ष: बेमेतरा जनपद पंचायत में कांग्रेस की एंट्री, अविश्वास प्रस्ताव के बाद हासिल की जीत

Wed, 07 Feb 2024 05:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस की रीना वर्मा ने जीत दर्ज की है। यह चुनाव जिला पंचायत भवन में हुआ। 
 

विज्ञापन
Reena Verma became president of Bemetara District Panchayat
रीना वर्मा बनीं अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जनपद पंचायत में एक बार फिर से कांग्रेस की एंट्री हो गई है। बुधवार को यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। यह चुनाव जिला पंचायत भवन में हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस की रीना वर्मा ने जीत दर्ज की है। मतदान में भाजपा की कुलवंतीन साहू को नौ व रीना वर्मा को 12 वोट प्राप्त हुए हैं। दो वोट निरस्त हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से हवेंद्र वैष्णव ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 सदस्यों वाले बेमेतरा जनपद पंचायत में पूर्व अध्यक्ष रेवती साहू और उपाध्यक्ष मिथलेश साहू के खिलाफ जनवरी माह में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था, तब रेवती साहू के खिलाफ 19 जनपद सदस्यों ने मतदान किया था व उपाध्यक्ष मिथलेश साहू के खिलाफ भी 19 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद अध्यक्ष रेवती साहू व उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन


जनपद पंचायत में दोनों पद रिक्त थे। इन पदों को भरने के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान पुलिस बल तैनात थे। जैसे ही परिणाम आया तो कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर उठ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष रीना वर्मा ने बेमेतरा के पूर्व कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। आशीष छाबड़ा ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed