{"_id":"698edf895bc9f022fc0deec7","slug":"ring-road-service-lane-will-be-widened-in-raipur-rs-100-crore-project-approved-between-sarona-labhandi-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में रिंग रोड सर्विस लेन होगी चौड़ी, सरोना–लाभांडी के बीच 100 करोड़ की परियोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में रिंग रोड सर्विस लेन होगी चौड़ी, सरोना–लाभांडी के बीच 100 करोड़ की परियोजना मंजूर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सरोना से लाभांडी तक सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति दे दी है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सरोना से लाभांडी तक सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति दे दी है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 14.25 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में दोनों ओर की सर्विस लेन को 10-10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित कार्य से रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी। जाम की समस्या कम होगी और लोगों का समय बचेगा।
किन इलाकों को मिलेगा फायदा
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दोनों ओर सर्विस लेन चौड़ी होने से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड और सरोना जैसे क्षेत्रों के निवासियों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बना रहता है, जिससे स्थानीय ट्रैफिक प्रभावित होता है। चौड़ीकरण के बाद लोडिंग-अनलोडिंग में आसानी होगी और दैनिक आवागमन अधिक सुचारू रहेगा।
भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं
परियोजना के तहत किसी अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि सड़क किनारे पर्याप्त जमीन पहले से उपलब्ध है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को हटाया जाएगा। इसके बाद NHAI सिविल वर्क प्रारंभ करेगा।
Trending Videos